Weekly Horoscope (11 To 17 December 2022): साप्ताहिक राशिफल से जानें आपके लव, करियर, स्वास्थ्य, नौकरी, पारिवारिक लाइफ का हाल

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Dec 11, 2022, 09:54 AM IST

Weekly Rashifal (11 To 17 December 2022): साप्ताहिक राशिफल से जानें अपने करियर लाइफ, स्वास्थ्य लाइफ, लव लाइफ, आर्थिक लाइफ और पारिवारिक लाइफ का हाल।

Weekly Horoscope (11 To 17 December 2022): इस सप्ताह सूर्य वृश्चिक,शुक्र-बुध धनु,शनि मकर,गुरु मीन, राहु मेष, मङ्गल वृष तथा केतु तुला में है।चन्द्रमा प्रथम दिन मिथुन राशि में गोचर करेंगे। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।16 दिसम्बर को सूर्य धनु में आ जाएंगे व एक माह इसी राशि में गोचर करेंगे। 16 दिसम्बर से सूर्य,शुक्र व बुध एकसाथ धनु में रहेंगे।इस सप्ताह कर्क व कन्या राशि के जातकों को प्रत्येक कार्यों में लाभ होगा।मेष व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कर्क व तुला के लोग जाँब में प्रगति करेंगे। कुम्भ व मीन राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल--

saptahik rashifal

Weekly Rashifal (11 December To 17 December 2022): साप्ताहिक राशिफल

मेष

इस सप्ताह सूर्य इसी राशि से अष्टम में है। 16 दिसम्बर के बाद जाँब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय को लेकर रुके कार्य बनेंगे। मेष व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य शनिवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।भाग्य प्रतिशत-60 प्रतिशत

End of Feed