Weekly Horoscope (साप्ताहिक राशिफल) 04 December 2022 to 10 Dec 2022: इस सप्ताह के प्रारंभ में सूर्योदय के समय तुला लग्न उदित होगा। इस समय सूर्य व शुक्र एकसाथ वृश्चिक राशि में,शनि मकर में,गुरु मीन, राहु मेष तथा मङ्गल वृष राशि में गोचर कर रहे गाउन। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मीन राशि व रेवती के चतुर्थ चरण में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह मेष व मीन राशि के जातकों को धन के लेन देन के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व कुंभ राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। वृष व मीन के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। कुम्भ व वृष राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।
Weekly Horoscope
मेष- इस सप्ताह बुधवार के बाद जॉब में प्रोन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे तथा प्रोमोशन में कई रुके कार्य बनेंगे। मेष व मकर राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मंगलवार के बाद चन्द्रमा का धनु गोचर व्यवसाय में सफल करेगा। सफेद व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। शनिवार को तिल का दान करें। भाग्य प्रतिशत-70 %
वृष-इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा एकादश व शनि का नवम गोचर शुभ है। व्यवसाय में मंगलवार के बाद कोई बड़ी सफलता मिलने की सम्भावना है। इस वीक कोई प्रॉपर्टी क्रय करने की योजना बन सकती है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें। आईटी व मीडिया जॉब के करियर में भी प्रगति की सम्भावना है। ऊनी वस्त्र का दान करते रहें। भाग्य प्रतिशत-65%
मिथुन-सोमवार के बाद चन्द्रमा का एकादश गोचर शुभ है। यह समय पॉलिटीक्स में उन्नति के लिए बहुत ही श्रेयष्कर है। बहुत दिनों से लंबित प्रोमोशन की योजनाएं इस सप्ताह अपना पूर्ण रूप लेंगी। उदर रोग से समस्या हो सकती है। लाल व हरा रंग शुभ है। मंगलवार को किसी रुके सरकारी कार्य के पूर्ण होने के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। भाग्य प्रतिशत-70%
कर्क- इस वीक आईटी,फ़िल्म व टीचिंग से जुड़े लोग सफल रहेंगे। मंगलवार के बाद जॉब में प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। कर्क व कुम्भ राशि के आफिसर्स आपकी हेल्प करेंगे। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में प्रगति मार्ग पर रहेंगे। नित्य हनुमान जी की उपासना करते रहें। लाल व सफेद रंग शुभ है। शनिवार को तिल का दान करें। भाग्य प्रतिशत 80%
सिंह-इस सप्ताह बुधवार के बाद सूर्य का वृश्चिक व चन्द्रमा का वृष गोचर जॉब में विशेष प्रगति दे सकते हैं। मकर में शनि गोचर पॉलिटिक्स,प्रशासन व मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। आसमानी व नारंगी रंग शुभ है। इस सप्ताह प्रतिदिन सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 पाठ बहुत ही पुण्यदायी है। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें। भाग्य प्रतिशत-75%
कन्या- इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा व गुरु मीन व शनि मकर में वक्री हैं। बुध व शुक्र गोचर राजनीति के लिए लाभदायक है। जॉब में आपकी स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें। रुके धन का आगमन होगा। शुक्रवार के बाद धार्मिक यात्रा होगी। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। सप्त अन्न का दान करें। भाग्य प्रतिशत-65%
तुला- चन्द्रमा का सप्तम प्रभाव सोमवार के बाद बहुत ही शुभ है। इस सप्ताह बुधवार के बाद चन्द्रमा का इस राशि से अष्टम व शनि का चतुर्थ गोचर शुभ है। जॉब को लेकर प्रसन्न होने का सुअवसर है। केतु आर्थिक लाभ प्रदान करेंगे। प्रतिदिन विष्णु जी की पूजा करते रहें। व्यवसाय में कर्क व मकर राशि के मित्रों का सहयोग लाभ करेगा। धन का आगमन होगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है। भाग्य प्रतिशत-75%
वृश्चिक- गुरु-चन्द्रमा पंचम हैं। इस वीक के चतुर्थ दिन चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम में है। मंगलवार के बाद व्यवसाय में थोड़े संघर्ष के बाद ही सफलता की प्राप्ति होगी। शनि का इसी राशि से तृतीय गोचर जॉब में प्रगति के लिए अनुकूल है। इस सप्ताह रुके धन की प्राप्ति का लाभ ले सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ नियमित करें। बुधवार को छोड़कर प्रतिदिन राहुकाल में उड़द का दान करें। भाग्य प्रतिशत-65%
धनु- इस सप्ताह में गुरुवार के बाद चन्द्रमा व मंगल जॉब में प्रगति देंगे। व्यावसायिक स्थिति अब कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। नए बिजनेस प्रोजेक्ट का प्रस्ताव आ सकता है। आर्थिक सुख में प्रगति से खुश रहेंगे। जॉब में कन्या व मकर राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ है। शनि गोचर उदर विकार दे सकता है। पीला व सफेद रंग शुभ है। घर मे अपराजिता का पेड़ लगाएं। भाग्य प्रतिशत-75%
मकर- तृतीय गुरु,शनि का इसी राशि में व चन्द्रमा का भी इसी राशि से तृतीय गोचर जॉब व व्यवसाय में उन्नति प्रदान करेंगे। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी की पूजा करते रहें। बुधवार को कम्बल का दान करें। बुधवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति होगी। मंगल स्वास्थ्य में कष्ट दे सकता है। शनिवार को तिल का दान करें। भाग्य प्रतिशत-65%
कुम्भ- शनि अब द्वादश है। गुरुवार के बाद चन्द्रमा व गुरु का चतुर्थ गोचर व्यवसाय में आशातीत सफलता देगा। इस सप्ताह गृह निर्माण सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ हो सकता है। बेल का पेड़ लगाएं। विष्णु जी की नियमित पूजा करें। पीला व नारंगी रंग शुभ है। सूर्य के कर्क गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ मिलेगा। प्रतिदिन गाय को गुड़ खिलाएं। भाग्य प्रतिशत-80%
मीन- इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा व गुरु एकसाथ इसी राशि में हैं। मंगलवार से गुरुवार के बीच स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। शिक्षा में प्रगति हो सकती है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। मंगल व शुक्र रियल स्टेट में लाभ देगा। प्रतिदिन हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। प्रतिदिन माता-पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। भाग्य प्रतिशत-75%
