Vrishchik Rashifal Today (Scorpio Horoscope Today), आज का वृश्चक राशिफल 22 अक्टूबर 2022: काम और कारोबार में कड़ी मेहनत व परिश्रम आपको सफलता की बुलंदियों तक ले जाएगी। यदि कड़ी मेहनत व निरंतर संघर्ष के बाद भी आप अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं, तो आप अपनी कार्यक्षमता पर नजर रखें। एक सुनिश्चित योजना के साथ कार्य करें, शत प्रतिशत आपको सफलता मिलेगी। वहीं व्यापार में लगे लोगों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं है। व्यापार में निवेश के लिए या किसी अन्य कार्य के लिए उधार लेने से बचें। इससे आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। आपकी खुद की गलतियां आपको निराश कर सकती हैं, इसलिए अपने अंदर धैर्य बनाए रखें। वृश्चक राशि के जातक यहां अपना पूरा राशिफल देख सकते हैं।
22 अक्टूबर 2022 वृश्चक राशिफल
वृश्चक राशि (Scorpio)
अपने कारोबार के प्रति आपकी लगन आपको सफलती की बुलंदियों पर पहुंचा सकती है। हालांकि लोगों की आलोचना आपको परेशान कर सकती है। हालांकि किसी के आलोचना से परेशान ना हों। निरंतर संघर्ष के साथ अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर होते जाएं।
क्या करें – आपकी खुद की गलतियां आपको परेशान कर सकती हैं। ऐसे में कोई भी निर्णय लेने से पहले उसपर विचार करें, उसके बाद ही फैसला करें। किसी भी काम को जल्दबाजी में आकर ना करें। इसके लिए धैर्य बनाए रखें।
क्या न करें – लड़ाई झगड़े से बचें, किसी के उकसावे में बिल्कुल भी ना आएं। अपने हित को पहचानने की कोशिश करें ताकि आपसे किसी भी तरह की गलती ना हो पाए। इस राशि के जातकों को कोर्ट कचहरी का रास्ता देखना पड़ सकता है। इसलिए लड़ाई झगड़े से सावधान रहें।
मेहनत और मशक्कत – कड़ी मेहनत व संघर्ष से आप बड़े से बड़े मुकाम को हासिल कर सकते हैं। जिस कार्य में सफलता पाने के लिए आप सालों से लगे हैं, उसमें आप जल्द ही सफल हो सकते हैं। इसमें आपके परिवारजनों व सगे संबंधियों का साथ होगा।
रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई को इस रूप से समझें की यह मिलाजुला योग है। अच्छाई के बावजूद कुछ लोग आपसे दूर होते चले जा रहे हैं और उन दूरियों को नजदीकियों में बदलने के लिए आपको अपने मन को साफ करना होगा।
