Vivah Panchami Kab Hai: 24 या 25 नवंबर, कब है विवाह पंचमी? नोट करें सही डेट और पूजा का मुहूर्त

Vivah Panchami Kab Hai 2025 Mein (विवाह पंचमी कब है): कहते हैं विवाह पंचमी के दिन शादी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इस दिन सीता-राम की शादी हुई थी और उन्हें अपने वैवाहिक जीवन में काफी कष्टों का सामना करना पड़ा था। तो इस साल विवाह पंचमी कब है, ये आप यहां से जान सकते हैं। साथ ही यहां विवाह पंचमी के मुहूर्त के बारे में भी बताया गया है।

Vivah Panchami Kab Hai 2025 Mein (श्री राम विवाह पंचमी कब है): हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी के रूप में मनाया जाता है। कहते हैं कि इस दिन राम जी और माता सीता शादी के बंधन में बंधे थे। विवाह पंचमी का दिन भगवान राम और माता सीता की पूजा करने का विधान है। इस दिन इनकी पूजा करने से वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर हो जाती हैं। इस साल की विवाह पंचमी की डेट को लेकर काफी ज्यादा कंफ्यूजन है। ऐसे में आप यहां से इसकी सही तारीख जान सकते हैं। साथ ही यहां विवाह पंचमी के मुहूर्त और उपाय की चर्चा भी की गई है।

विवाह पंचमी 2025 (pic credit: canva)

विवाह पंचमी कब है 2025 में?

इस साल मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी की शुरुआत 24 नवंबर के दिन रात 9 बजकर 22 मिनट पर होगी और फिर अगले दिन 25 नवंबर को रात 10 बजकर 56 मिनट पर तिथि समाप्त हो जाएगी। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, कल यानी 25 नवंबर को विवाह पंचमी मनाया जाएगा।

End of Feed