Vivah Muhurat 2024: इस साल कब-कब बजेगी शहनाई, नोट कर लें शुभ विवाह मुहूर्त की सभी तिथियां

Vivah Muhurat 2024 In Hindu Panchang: साल 2024 में शादी-ब्याह के कई शुभ मुहूर्त रहेंगे। जिनमें से सबसे ज्यादा विवाह मुहूर्त फरवरी और नवंबर में रहने वाले हैं। यहां जानिए 2024 के विवाह मुहूर्तों की पूरी लिस्ट।

Vivah Muhurat 2024 In Hindu Panchang (विवाह मुहूर्त 2024): हिंदू धर्म में विवाह हमेशा शुभ मुहूर्त में ही किया जाता है। कहते हैं शुभ मुहूर्त में विवाह करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है। ज्योतिष के अनुसार विवाह कार्य संपन्न करने के लिए शुक्र का उदित अवस्था में होना अनिवार्य होता है। इसके अलावा वैदिक ज्योतिष अनुसार साल में कुल 5 ऐसे सिद्ध मुहूर्त होते हैं जिनमें आप बिना मुहूर्त देखे ही किसी भी प्रकार के शुभ कार्य संपन्न करा सकते हैं। साल में आने वाले ये पांच शुभ मुहूर्त हैं- फुलेरा दूज, बसंत पंचमी, विजयादशमी, अक्षय तृतीया और देवउठनी एकादशी। यहां जानिए 2024 में पड़ने वाले विवाह मुहूर्त की तिथियां।

Vivah Muhurat 2024

Vivah Muhurat 2024 In Hindi Panchang With Tithi

विवाह मुहूर्त 2024 (Vivah Muhurat 2024)

नव वर्ष 2024 में शादियों के शुभ मुहूर्तों की भरमार है यानी इस साल शादी-विवाह के कई मुहूर्त रहने वाले हैं। देवशयनी एकादशी से देवउठनी एकादशी तक के चातुर्मास को अगर छोड़ दें तो साल 2024 में हर महीने में विवाह के भर भरकर मुहूर्त हैं। पंचांग के अनुसार इस साल कुल 58 विवाह मुहूर्त रहेंगे।

End of Feed