Vijaya Ekadashi Pujan Muhurt Vidhi 2026: आज दोपहर के बाद पूजन का है सर्वश्रेष्ठ समय, जानिए विजया एकादशी पर शुभ योगों में कैसे करें पूजन

Vijaya Ekadashi Vrat Pujan Muhurt, Puja Ki Vidhi Hindi Mein (विजया एकादशी का पूजन मुहूर्त और पूजा विधि): फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी का व्रत 13 फरवरी को रखा जाता है। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में की गई पूजा का फल दोगुना होता है। इस बार विजया एकादशी पर दोपहर के समय दो शुभ मुहूर्त हैं, इनमें पूजा करने से आपको समस्त समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है और सभी क्षेत्रों में सफलता मिलती है।

Vijaya Ekadashi Vrat Pujan Muhurt: फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी कहा जाता है। यह एकादशी विजय, सफलता और बाधा-निवारण के लिए विशेष मानी जाती है। सनातन परंपरा में सभी एकादशी व्रत महत्वपूर्ण हैं, लेकिन विजया एकादशी को खास तौर पर जीवन की रुकावटों को दूर करने वाली तिथि माना गया है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा करने से व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता और आत्मबल प्राप्त होता है।

विजया एकादशी पूजन विधि

विजया एकादशी पूजन विधि

विजया एकादशी 2026 पर पूजन का शुभ मुहूर्त

साल 2026 में एकादशी तिथि का आरंभ 12 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 22 मिनट से हुआ है और इसका समापन 13 फरवरी को दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर होगा। उदया तिथि के आधार पर 13 फरवरी को विजया एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। इस दिन अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही विजय मुहूर्त भी दोपहर 2 बजकर 27 मिनट से 3 बजकर 12 मिनट तक है। इन मुहूर्तों में पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति मानी जाती है।

End of Feed