Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2026: संकष्टी चतुर्थी पर गणेश पूजा के बाद करें इन चीजों का दान, दूर होंगी जीवन की बाधाएं

Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2026: विभुवन संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा के बाद आप कुछ चीजों का दान कर सकते हैं। आज किया गया दान आपकी बाधाओं को दूर करता है। जानें आज संकष्टी की दान लिस्ट...

Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2026: हिंदू धर्म में संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश को समर्पित है। अधिक मास में पड़ने वाली विभुवन संकष्टी चतुर्थी का महत्व और भी बढ़ जाता है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से भगवान गणपति बप्पा पूजा करने और जरूरतमंदों को दान देने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं तथा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। धार्मिक ग्रंथों की मानें तो पूजा के साथ दान का भी विशेष महत्व होता है, क्योंकि दान से न केवल पुण्य की प्राप्ति होती है बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना भी मजबूत होती है। आइए जानते हैं आज संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश का पूजन का पूजन करने के बाद किन चीजों का दान (Sankashti Chaturthi Daan) करना चाहिए।

Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2026

विभुवन संकष्टी चतुर्थी पर क्या दान करें

अन्न का दान करें

सनातन हिंदू परंपरा में अन्न दान को सभी दानों में सर्वोत्तम बताया गया है। विभुवन संकष्टी चतुर्थी के दिन पूजा के बाद गरीब और जरूरतमंद लोगों को चावल, गेहूं, दाल या अन्य तरह के अन्न का दान करना शुभ फल देने वाला है। मान्यता है कि भूखे व्यक्ति को भोजन या अनाज देने से भगवान गणेश विशेष रूप से प्रसन्न होते हैं और परिवार में कभी अन्न की कमी नहीं होने देते हैं।

End of Feed