Shukra Transit 2022: 24 दिन तक कन्या राशि में रहेंगे शुक्र देव, 4 राशि वालों को धन प्राप्ति के प्रबल आसार

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 12:28 PM IST

Shukra Gochar 2022: शुक्र 24 दिनों तक कन्या राशि में विराजमान रहेंगे। इसके बाद ये अपनी स्वराशि तुला में गोचर शुरू कर देंगे। जानें इस गोचर का राशियों पर क्या प्रभाव होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  1. 24 सितंबर को शुक्र ने बदली राशि
  2. शुक्र ने बुध की राशि कन्या में किया प्रवेश
  3. 4 राशि वालों की जिंदगी में आएगी खुशियों की बहार

Shukra Rashi Parivartan September 2022: वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति के बाद शुक्र को सबसे शुभ ग्रह माना जाता है। ये वृषभ और तुला राशि का स्वामी है। 24 सितंबर को शुक्र ने बुध की राशि में कन्या में प्रवेश कर लिया है। जहां ये 18 अक्टूबर तक विराजमान रहेगा। इसके बाद अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश कर जाएगा। ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। यहां हम बात करेंगे किन राशियों पर इस गोचर का बेहद शुभ प्रभाव पड़ने वाला है।

Untitled design (1)

शुक्र के राशि परिवर्तन से 4 राशियों को मिलेगा लाभ

वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर शुभ साबित होने वाला है। कहीं से अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति काफी बेहतर होती दिखाई दे रही है। इस दौरान आप धन का संचय करने में भी सफल रहेंगे। शादीशुदा जातकों के लिए भी ये गोचर शुभ साबित होगा। हर जगह मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नई नौकरी मिलने की भी प्रबल संभावना है।

End of Feed