स्वराशि तुला में शुक्र का गोचर, 4 राशियों की बदलेगा किस्मत, धन प्राप्ति के प्रबल आसार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 10:04 AM IST

Shukra Rashi Parivartan October 2022: शुक्र का तुला राशि में गोचर 18 अक्टूबर को मंगलवार रात 9 बजकर 24 मिनट पर होगा। इस दौरान शुक्र ग्रह अपनी नीच राशि कन्या से निकलकर स्वराशि तुला में गोचर करेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • शुक्र का तुला राशि में गोचर 18 अक्टूबर को मंगलवार रात 9 बजकर 24 मिनट पर होगा।
  • शुक्र वृषभ और तुला राशि का स्वामी होता है। वहीं मीन इसकी उच्च तो कन्या इसकी नीच राशि होती है।
  • शुक्र लगभग 23 दिन की अवधि में अपना राशि परिवर्तन करता है। दिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को शुभ ग्रह माना गया है।

Shukra Gochar October 2022: शुक्र 18 अक्टूबर को अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करने जा रहा है। खास बात ये है कि इस ग्रह की यहां सूर्य से युति होगी। शुक्र के ठीक एक दिन पहले यानी 17 अक्टूबर को सूर्य देव भी इस राशि में प्रवेश कर जायेंगे। वैदिक ज्योतिष में शुक्र को बेहद ही शुभ ग्रह माना जाता है। ये प्रेम संबंधों, सुख-सुविधाओं और सभी प्रकार के भौतिक सुखों को प्रदान करने वाला ग्रह माना गया है। इस ग्रह का गोचर करीब 23 दिनों में होता है। जानिए तुला राशि में शुक्र के प्रवेश करने से किन राशियों की चमकेगी किस्मत।

tula rashi

Shukra Gochar 2022: वैदिक ज्योतिष में शुक्र को बेहद ही शुभ ग्रह माना जाता है।

मेष- इस राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर शानदार साबित होने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। आमदनी में वृद्धि संभव है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। यात्रा फलदायी साबित होगी। एक से अधिक माध्यमों से धन की प्राप्ति होने के प्रबल आसार हैं।

End of Feed