वीर बाल दिवस 2025 में कब है, वीर बाल दिवस क्यों मनाया जाता है, क्‍या है साहिबजादों की शहादत का इतिहास

Veer Bal Diwas 2025 date: वीर बाल दिवस पर सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गोविंद सिंह के बेटों की शहादत को याद किया जाता है। वीर बाल दिवस हर साल 26 दिसंबर को मनाया जाता है। पहली बार वीर बाल दिवस साल 2022 में मनाया गया था। यहां जानें वीर बाल दिवस का इतिहास क्या है, चार साहिबजादे कौन थे और वीर बाल दिवस का महत्व क्या है?

Veer Bal Diwas 2025 date: सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गोविंद सिंह के दोनों छोटे पुत्रों की शहादत को सम्मान देने के लिए वीर बाल दिवस मनाया जाता है। यह वही तारीख है जिस दिन उनके दोनों छोटे पुत्रों - साहिबजादे जोरावर सिंह (उम्र 7 वर्ष) और साहिबजादे फतेह सिंह (उम्र 9 वर्ष) को वजीर खान ने जिंदा ही दीवार में चिनवा दिया था। उनके सम्मान में 2022 से वीर बाल दिवस मनाया जाता है।

veer bal diwas 2025 date

वीर बाल दिवस 2026 डेट (Pic: Pinterest)

वीर बाल दिवस कब मनाया जाता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2022 में गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के दिन 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की थी। वीर बाल दिवस को साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत की स्मृति में मनाया जाता है। वीर बाल दिवस 2025 में 26 दिसंबर, दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा।

End of Feed