वट सावित्री व्रत कैसे करते हैं, क्या इस व्रत में पानी पी सकते हैं, वट सावित्री व्रत में क्या खा सकते हैं

Vat Savitri Vrat kaise karein: वट सावित्री व्रत कैसे किया जाता है। क्या इस व्रत में पानी पिया जा सकता है। वट सावित्री व्रत में क्या-क्या खा सकते हैं। जानते हैं वट सावित्री व्रत से जुड़े सभी जवाब।

Vat Savitri Vrat kaise karein: ज्येष्ठ मास की अमावस्या के दिन मनाया जाने वाला वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। यह व्रत पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि माता सावित्री ने अपने तप, प्रेम और दृढ़ संकल्प से यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस ले लिए थे। तभी से यह व्रत पतिव्रता और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। आज के दिन महिलाएं पूरे श्रद्धा भाव से वट वृक्ष की पूजा करती हैं, कथा सुनती हैं और पति की मंगल कामना के लिए उपवास रखती हैं। लेकिन हर साल महिलाओं के मन में कुछ सामान्य सवाल जरूर आते हैं। जैसे कि वट सावित्री व्रत कैसे किया जाता है, क्या इसमें पानी पी सकते हैं और व्रत के दौरान क्या खाना चाहिए? आइए आसान भाषा में जानते हैं इस व्रत (Vat Savitri Fasting) से जुड़ी जरूरी बातें।

vat savitri fasting rules

वट सावित्री व्रत के नियम

क्या वट सावित्री व्रत में पानी पी सकते हैं

आपको बता दें कि वट सावित्री व्रत अलग-अलग परंपराओं के अनुसार किया जाता है। कुछ महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं, यानी पूरे दिन बिना पानी के उपवास करती हैं। वहीं कई महिलाएं फलहार और पानी लेकर भी यह व्रत पूरा करती हैं। धार्मिक दृष्टि से निर्जला व्रत को अधिक कठिन और पुण्यदायी माना गया है, लेकिन स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना सही नहीं माना जाता है। यदि किसी महिला को कमजोरी, लो ब्लड प्रेशर, माइग्रेन, डायबिटीज, प्रेग्नेंसी या अन्य स्वास्थ्य समस्या हो तो व्रत के दौरान पानी पीना फायदेमंद है।

End of Feed