Vat Savitri Vrat 2024: वट सावित्री व्रत करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। ये व्रत विवाहित महिलाओं द्वारा अखंड सौभाग्य के लिए ये व्रत रखती हैं। वहीं कुंवारी कन्याओं द्वारा मनचाहे वर और शीघ्र विवाह के हेतु इस व्रत को रखती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार ये व्रत 6 जून 2024 को रखा जाएगा। इसी दिन शनिदेव जयंती भी मनाई जाती है। वट सावित्री व्रत के दिन स्त्रियां सोलह श्रृंगार करके वट वृक्ष की पूजा करती हैं और उनसे सदा सुहागिन रहने का आशीर्वाद मांगती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अंदर वट सावित्री व्रत के लिए कुछ खास उपाय बताए गए हैं। जिन लड़कियों के विवाह में देरी हो रही हो वो इन उपायों को कर सकती हैं। इन उपायों को करने से उन्हें मनवांछित फल की प्राप्ति होगी। आइए जानें किन उपायों को करें।
Vat Savitri Vrat 2024 Upay (वट सावित्री व्रत उपाय)
रोली मिलाकर अर्घ्य
वट सावित्री व्रत के दिन कुंवारी कन्या वट वृक्ष की पूजा करें और जल में रोली मिलाकर बरगद के पेड़ में अर्घ्य दें। इसके साथ ही सात बार परिक्रमा करके सूत बांधे और विष्णु जी से मनवांछित फल की प्राप्ति के लिए कामना करें।
108 बार परिक्रमा
कुंवारी लड़कियां मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए वट सावित्री व्रत के दिन वट वृक्ष की 108 बार परिक्राम करें। अगर 108 बार ना हो पाए तो 21 बार परिक्रमा कर सकते हैं। ऐसा करने से आपका विवाह मनचाहे वर से होगा।
शिव और मां पार्वती की पूजा
वट सावित्री व्रत के दिन अविवाहित स्त्रियों को माता पार्वती और भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। इस समय में 'ॐ सृष्टिकर्ता मम विवाह कुरु कुरु स्वाहा' मंत्र का जप करें और शिव को नारियल अर्पित करें। ऐसा करने से विवाह में यदि कोई समस्या होगी वो समाप्त हो जाएगी।
मां पार्वती को सिंदूर अर्पित करें
वट सावित्री व्रत के दिन मां पार्वती को सिंदूर अर्पित करें। उसके बाद अर्पित किए गए सिंदूर को ग्रीवा में लगाएं। ऐसा करने से माता पार्वती के आशीर्वाद से मनचाहे वर की प्राप्ति होगी और शीघ्र विवाह के योग बनेंगे।
