Vat Savitri Puja Samagri List In Hindi (वट सावित्री पूजा सामग्री लिस्ट): सुहागिन महिलाओं के लिए वट सावित्री व्रत बेहद खास होता है क्योंकि ये व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और खुशहाल जीवन के लिए रखती हैं। इस साल वट सावित्री व्रत पूजा (Vat Savitri Vrat Puja) 6 जून को है। इस दिन विशेष रूप से बड़ या बरगद के पेड़ की पूजा होती है। जिस वजह से ही इसे बड़ अमावस्या (Bad Amavasya Puja Samagri) के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों अनुसार वट अमावस्या (Vat Amavasya 2024) का व्रत पूरे विधि विधान से करना चाहिए। जिसके लिए इसकी सही पूजा सामग्री का होना बेहद जरूरी होता है। यहां आप जानेंगे वट सावित्री पूजा की सामग्री लिस्ट।
Vat Savitri Puja Samagri List In Hindi
वट सावित्री व्रत पूजा में क्या-क्या सामान लगता है (Vat Savitri Vrat Puja Samagri List In Hindi)
- सत्यवान-सावित्री की मूर्ति (कपड़े की बनी हुई)
- बांस का बना हुआ एक हाथ पंखा
- सूत का लाल धागा
- धूप
- मिट्टी का दीपक
- घी
- फूल
- फल
- सवा मीटर का एक कपड़ा
- दो सिंदूरी जल से भरा हुआ पात्र
- रोली
- मौसमी फल
- खरबूजा
- गंगाजल
- अक्षत
- रक्षा सूत्र
- चना
- गेहूं के आटे की पूरियां
- गेहूं के आटे से बने गुलगुले
- अगरबत्ती
- सोलह श्रृंगार की सामग्री
- पान, सुपारी
- नारियल
- भीगा चना
- जल का लोटा
- बरगद की कोपल
- कपड़ा
- मिठाई
- चावल
- हल्दी
- हल्दी का पेस्ट
- गाय का गोबर
वट सावित्री व्रत पूजन विधि (Vat Savitri Vrat Pujan Vidhi)
वट सावित्री व्रत वाले दिन महिलाएं सुबह स्नान करके वट यानि बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। मान्यताओं अनुसार इस पेड़ में भगवान ब्रह्मा, विष्णु, महेश एक साथ वास करते हैं। ऐसे में इस पेड़ की पूजा करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन महिलाएं वट वृक्ष की परिक्रमा करते हुए पेड़ के चारों तरफ रक्षा सूत्र बांधती हैं।
