Vat Savitri Vrat Shubh yog 2024: वट सावित्री का व्रत हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल ये व्रत 6 जून को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन स्त्रियां पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं और वट वृक्ष की पूजा की जाती है। कुंवारी कन्या भी वट सावित्री का व्रत रखती हैं। इस व्रत को रखने से कुंवारी कन्या के जल्द विवाह के योग बनते हैं। यदि नवविवाहित महिलाएं इस दिन का व्रत रखती हैं तो उनको संतान की प्राप्ति होती है। इस साल वट सावित्री व्रत वाले दिन दो शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में आइए जानें इस दिन किन योग का निर्माण होगा।
वट सावित्री के दिन बन रहा है शुभ योग (Vat Savitri Vrat Shubh yog 2024)
धृति योगइस साल ज्येष्ठ अमावस्या पर धृति योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन रात को 10 बजकर 9 मिनट पर धृति योग बनेगा। ये योग ज्योतिष के अनुसार बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस योग में पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही सौभाग्य की प्राप्ति होगी।
शिववास योग
इस साल वट सावित्री शिववास योग निर्माण होगा। इस दिन संध्याकाल 06 बजकर 07 मिनट तक ये योग रहने वाला है। इस समय में शिव पार्वती की पूजा करने से से सुख, समृद्धि और सौभाग्य मिलता है।
Vat Savitri Vrat Shubh Muhurat (वट सावित्री शुभ मुहूर्त 2024)
वट सावित्री के दिन सुबह 8.24 बजे से 10.06 बजे तक पूजन का मुहूर्त रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.21 बजे से दोपहर 12.16 बजे तक रहने वाला है। सुबह 10 बजे 3 बजे तक अमृत मुर्हूत रहेगा।
