Vastu Tips For Mirror: भूलकर भी घर की इन 7 जगहों पर न लगाएं शीशा, वरना छा सकती है कंगाली

Vastu Tips For Mirror: वास्तु के अनुसार कई ऐसी जगहें होती हैं, जहां पर शीशा लगाना शुभ नहीं माना जाता है। आइए जानते हैं कि घर में किन जगहों पर शीशा नहीं लगाना चाहिए।

Vastu Tips For Mirror: घर की सजावट में शीशे का इस्तेमाल आम है। बेडरूम, ड्राइंग रूम से लेकर ड्रेसिंग एरिया तक अलग-अलग जगहों पर आईना लगाया जाता है। वास्तु शास्त्र में शीशे को लेकर कुछ खास नियम बताए गए हैं। वास्तु मान्यताओं के मुताबिक गलत दिशा या गलत जगह पर लगा दर्पण घर के माहौल और ऊर्जा को प्रभावित कर सकता है। यही वजह है कि शीशा लगाते समय उसकी जगह का ध्यान रखना काफी आवश्यक होता है।

Vastu Tips For Mirror शीशा घर में कहां न लगाएं

शीशा घर में कहां न लगाएं (Image AI Generated and Newsroom Verified)

बेड के ठीक सामने न लगाएं शीशा

वास्तु के अनुसार, बेडरूम में बिस्तर के ठीक सामने शीशा लगाने से बचना चाहिए। सोते समय अगर व्यक्ति का प्रतिबिंब लगातार शीशे में दिखाई देता रहे तो इसे वास्तु की दृष्टि से ठीक नहीं माना जाता है। मान्यता है कि इससे मानसिक बेचैनी और तनाव बढ़ सकता है। अगर कमरे में शीशा हटाना संभव न हो तो रात के समय उसे कपड़े से ढक दें। खासकर ऐसा शीशा जिसमें सोते हुए व्यक्ति का पूरा प्रतिबिंब दिखाई देता हो, उसे बेड के ठीक सामने रखने से बचना चाहिए।

End of Feed