Vastu Tips For Kitchen In Hindi: यदि आपके घर परिवार में अचानक से परेशानियां बढ़ रही हैं। आय से अधिक व्यय हो रहा है या फिर व्यापार में मुनाफा तो हो रहा है, लेकिन खर्चे दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। घर में कोई ना कोई बीमार रहने लगा है, ऐसे में एक बार अपने रसोई घर पर एक नजर अवश्य डालें। बता दें किचन आपके घर की आर्थिक स्थिति को निर्धारित करता है। जी हां रसोई घर एक ऐसा स्थान है, जहां परिवार के सदस्यों के लिए भोजन (Vastu Tips For Kitchen) बनता है। यदि यहां कोई दोष होता है, तो इसका असर खाना बनाने वालों से लेकर पूरे परिवार पर देखने को मिलता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार यदि रसोई घर सही दिशा में ना बना हो तो, परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है, आय से कई गुना अधिक व्यय बढ़ जाता है।
किचन के लिए वास्तु टिप्स
वहीं परिवार के सदस्यों में आपसी कलेश उत्पन्न होता है। साथ ही कार्यक्षेत्र में भी परेशानियां आने लगती हैं, नौकरी पर खतरा मंडराने लगता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो घर की रसोई से धन, संपन्नता और समृद्धि का वास होता है यानी आपके घर की रसोई आपके किस्मत को निर्धारित (Vastu Tips For Kitchen Sink) करती है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं कि, किचन में ऐसा क्या करें की घर में खुशहाली आए और परिवार के सदस्यों में आपसी प्यार बना रहे।
आग्नेय कोण में बनाएं किचन
रसोई घर बनाते समय इसकी दिशा का विशेष ध्यान रखें। वास्तुशास्त्र के अनुसार, रसोई घर आग्नेय कोण में शुभ माना जाता है। इससे घर परिवार के सदस्यों में आपसी मेल मिलाप बना रहता है और स्वास्थ्य ठीक रहता है। वहीं यदि इसके अलावा दूसरी दिशा में रसोई घर बना है, तो आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए रसोई घर बनाते समय दिशा का विशेष ध्यान रखें।दक्षिण पूर्व दिशा में रखें गैस चूल्हा
खाना बनाते समय आपका मुख पूर्व दिशा में होना चाहिए। खाना बनाने के लिए गैस चूल्हा दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें। यदि आप चूल्हा उत्तर दिशा में रखते हैं, तो आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। यदि दक्षिण पूर्व दिशा में चूल्हा रखना संभव ना हो तो इस दिशा में विघ्नहर्ता भगवान गणेश की मूर्ती लगा दें।उत्तर पूर्व दिशा में पानी का स्रोत
किचन में पानी का स्रोत हमेशा उत्तर पूर्व दिशा में होना चाहिए, पीने का पानी उत्तर पूर्व दिशा में ही रखें। साथ ही वॉश वेसिंग भी इसी दिशा में बनवाएं, भूवकर भी आग्नेय कोण में पानी का स्रोत ना रखें, इससे आपको पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है।इस दिशा में रखें भोजन
खाना बनाने के बाद स्टोव के दाहिनी ओर रखें। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो, इस दिशा में मां अन्नपर्णा का वास होता है। इस दिशा में भोजन रखने से मां अन्नपूर्ण का आशीर्वाद आपके परिवार पर सदैव बना रहता है तथा कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है।
व्यवस्थित ढंग से रखें सामान
रसोई घर में चीजों को व्यवस्थित रखें, तेल मसाले संभालकर रखें। बर्तन सलीके से लगाएं, थाली चम्मच, प्लेट अलग अलग रखें सभी को एक साथ ना रखें यानी किसी प्रकार की अव्यवस्था ना रखें। इससे मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद सदैव परिवार के सदस्यों पर बना रहता है।
रंगों का रखें विशेष ध्यान
ध्यान रहे रसोई घर में रंगों का विशेष ध्यान रखें। वास्तुशास्त्र के अनुसार रसोई घर में सफेद, पीला और नारंगी रंग सबसे शुभ माना जाता है। कोशिश करें कि किचन में सफेद पेंट करवाएं।
Disclaimer
यह पाठ्य सामाग्री इंटरनेट पर मौजूद जानकारियों और आम धारणाओं पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।
