Vastu Tip For Kitchen: किचन में महिलाएं रखें इन 5 बातों का ख्याल, वरना पतिदेव हो सकते हैं कंगाल

Vastu Tips For Kitchen: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का सबसे अहम हिस्सा किचन होता है। वास्तु शास्त्र में किचन को लेकर कई अहम नियम बताए गए हैं, जिनका पालन अगर नहीं किया जाए तो व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं किचन में किन 5 बातों का महिलाओं को रखना चाहिए ख्याल।

Vastu Tips For Kitchen: वास्तु शास्त्र की व्यक्ति के जीवन में अहम भूमिका होती है। खासतौर पर व्यक्ति को वास्तु का ख्याल तब रखना चाहिए जब वह अपना घर बना रहा हो। क्योंकि, अगर घर का वास्तु ठीक नहीं होगा तो घर में अशांति और आर्थिक तंगी रहती है। साथ ही आपकी रसोई का वास्तु भी ठीक होना चाहिए। कहा जाता है कि घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा रसोई ही होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में महिलाओं को काम करते समय कुछ खास बातों का ख्याल रखना चाहिए। वरना पति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं, किचन से जुड़े वास्तु शास्त्र के 5 अहम नियम।

vastu tips

दक्षिण दिशा की ओर मुंह न करें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कभी भी दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके खाना नहीं बनाना चाहिए। ऐसा करने से खाना बनाने वाले और खाने वाले दोनों के जीवन में गरीबी आ सकती है। इसके अलावा इस दिशा में खड़े होकर खाना बनाने से हमेशा सिरदर्द, जोड़ों में दर्द और माइग्रेन की समस्या हो सकती है।

इन दिशाओं में न पकाएं खाना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पश्चिम और दक्षिण दिशा के अलावा उत्तर दिशा में भी खाना पकाने से नुकसान हो सकता है। ऐसा करने से घर में आर्थिक परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं और कभी-कभी दरिद्रता की स्थिति भी आ सकती है।

यह दिशा खाना पकाने के लिए शुभ होती है

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर खाना बनाते समय आपका मुख पूर्व दिशा की ओर है तो यह सबसे शुभ माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पूर्व की दिशा सूर्य की दिशा मानी जाती है और ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में सूर्य की रोशनी सबसे पहले और सबसे तेजी से फैलती है। ऐसे में सबसे ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा भी इसी दिशा में रहती है।

ये गलती भूलकर भी न करें

चूल्हा और गैस चूल्हा परिवार के धन और समृद्धि का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए इन्हें हमेशा साफ रखना चाहिए। वरना आपकी समृद्धि पर बुरा असर पड़ सकता है। यहां तक कि आपके परिवार के स्वास्थ्य पर भी।

खाने बनाते समय रखें अच्छा भाव

ऐसा कहा जाता है कि जैसा अन्न खाया जाता है वैसा ही मन बनता है। लेकिन साथ ही एक बात और भी कही जाती है। वह यह कि खाना पकाते समय जो भाव खाना बनाने वाले के मन में होते हैं, वही भाव खाने वाले के मन में भी आते हैं। इसलिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रसोइये के लिए दिशा का ध्यान रखकर खाना बनाना जरूरी है।

इस बात का भी रखें ख्याल

घर के मुख्य दरवाजे के बाहर से गैस चूल्हा या चूल्हा आदि दिखाई नहीं देना चाहिए। अगर आपके घर में भी ऐसा हो रहा है तो इसे छिपाने के लिए हल्का पर्दा लगाना बेहतर है। रसोईघर किसी भी कीमत पर शौचालय के ऊपर या नीचे तथा सीढ़ियों आदि के नीचे नहीं बनाना चाहिए। ऐसी रसोई न सिर्फ सेहत पर बुरा असर डालती हैं बल्कि धन-दौलत पर भी बुरा असर डाल सकती हैं।

End of Feed
Latest News

ENG vs PAK 3rd Test Day 3 Highlights: बर्मिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में पाकिस्तान ने की धमाकेदार वापसी, इंग्लैंड को मिला जीत के लिए 130 रन का लक्ष्य

BRICS के मंच से भारत-चीन रिश्तों को मिलेगी धार, मोदी-जिनपिंग मुलाकात क्यों अहम? सीमा पर शांति-व्यापार को मिलेगा संतुलन!

Women's Asia Cup 2026: पाकिस्तान को पटखनी देकर फाइनल में पहुंचा श्रीलंका, हरमनप्रीत कौर की सेना से होगी खिताबी भिड़ंत

'गत्ते' के सहारे बिहार का स्वास्थ्य! जहानाबाद में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही पर तेजस्वी का तंज, बोले- 'आईसीयू में है विभाग '

BRICS Summit: PM मोदी का मेगा प्लान! 10 व्यापार बाधाएं हटाने से लेकर 100 स्टार्टअप के लक्ष्य तक; पढ़ें भारत के ग्लोबल ग्रोथ का रोडमैप