Vastu Tips For Job Interview : नौकरी पाना हमारी जिंदगी का अहम पड़ाव होता है। जिसे लोग जी तोड़ मेहनत करते हैं। इंटरव्यू में अच्छा प्रदर्शन, भरपूर आत्मविश्वास और कड़ी तैयारी के बाद भी कई बार हमें मनचाहा परिणाम नहीं मिलता है। भारतीय परंपरा में वास्तु शास्त्र को जीवन की ऊर्जा को संतुलित करने का विज्ञान माना गया है। वास्तु केवल भवन निर्माण और दिशाओं के सही चयन तक सीमित नहीं है, बल्कि ये आपके जॉब इंटरव्यू को भी बेहतर बना सकता है। जी हैं इंटरव्यू से पहले कुछ सरल वास्तु टिप्स अपनाकर सफलता की संभावना को बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं इंटरव्यू के लिए खास वास्तु उपाय।
घर से निकलने की दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व की दिशा ज्ञान और सकारात्मक ऊर्जा की मानी जाती है। इसलिए जब भी आप इंटरव्यू के लिए घर से निकलें तो पूर्व दिशा की ओर मुख करके ही आगे बढ़ें करें। ये आपकी सफलता में सहायक हो सकता है।
साफ और हल्के रंग के कपड़े पहनें
कपड़ों का रंग आपके व्यक्तित्व और ऊर्जा के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए जॉब इंटरव्यू के लिए जाते समय आपको हमेशा हल्के रंग के और साफ-सुथरे कपड़े पहनने चाहिए। खासतौर पर काले और गहरे रंग के कपड़े पहनने से बचें।
मीठा खाकर निकलें
वास्तु के अनुसार जॉब इंटरव्यू देने जाने से पहले आपको मीठा जरूर खाना चाहिए। गुड़ और दही का सेवन इसके लिए सबसे बेहतर माना जाता है। इससे आपके कार्य में सफलता की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है।
जेब में रखें ये खास चीज
जॉब इंटरव्यू देने से पहले आपको अपनी जेब में लाल रंग का रूमाल रखना चाहिए। लाल रंग ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। ये आपको जॉब के दौरान आत्मबल और सकारात्मकता प्रदान करेगा।
