Vastu Tips: हर घर में फॉलो करने चाहिए ये 5 वास्तु टिप्स, परिवार के फोटो से लेकर फूलदान रखने तक की जानें दिशा

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 1, 2022, 04:39 PM IST

वास्तु शास्त्र में छोटी से लेकर बड़ी, सभी चीजों की दिशा के बारे में बताया गया है। इसी तरह वास्तु में घर पर फोटो फ्रेम लगाने से लेकर फूलदान जैसी चीजों के रखरखाव के बारे में भी बताया गया है। इन छोटे-छोटे नियमों को मान कर हम अपने घर में पॉजिटिव एनर्जी ला सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • वास्तु नियम के अनुसार उत्तर, पूर्व दिशा में लगाएं फोटो फ्रेम
  • वास्तु नियम से सजाएं घर तो नहीं होगा वास्तु दोष
  • दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए मिट्टी का फूलदान

Vastu Tips For Home: अपने घर को सजाने-संवारने के लिए लोग फोटो फ्रेम, प्लांट्स, शोपीस, फूलदान आदि जैसी चीजों का उपयोग करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन चीजों से घर को सजाना वास्तु दोष का कारण बन सकता है। जी हां, अगर आप इन्हें वास्तु नियमों के अनुसार नहीं लगाएंगे तो यह दुर्भाग्य का कारण बन सकता है। इसलिए घर की चीजों को हमेशा वास्तु शास्त्र के अनुसार दिशा व स्थान पर ही लगाएं। इससे घर पर सकारात्मकता बनी रहती है। ज्यादातर घरों में लोग दीवार पर परिवार की फोटो लगाते हैं तो कुछ फूलदान से घर को सजाते हैं। इसी तरह से घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए लोग तमाम तरह की सजावटी वस्तुओं से घर को सजाते हैं।

vastu tips

हर घर में फॉलो करने चाहिए ये पांच वास्तु टिप्स

हालांकि कई बार इन्हें घर पर लगाते समय हम वास्तु नियमों को ध्यान में नहीं रखते हैं, जिससे कि घर पर वास्तु दोष होता है और कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चलिए जानते हैं परिवार के सदस्यों की फोटो लगाने और फूलदान रखने से लेकर अन्य दूसरे प्रकार की वस्तुओं को रखने की सही दिशाओं के बारे में।

End of Feed