Vastu Tips For Friday: वास्तु शास्त्र हर दिन के लिए कुछ ना कुछ उपाय बताए गए हैं। इसमे शुक्रवार के दिन के लिए भी बहुत अचूक उपायों को बताया गया है। शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी का दिन होता है। इस दिन मां लक्ष्मी की उपासना करने से साधक के जीवन में सुख, समृद्धि आती है और धन का आगमन होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार किये गए आसान उपायों को शुक्रवार के दिन करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और साधक के भंडार भरती हैं। ऐसे में आइए जानें शुक्रवार के दिन किन उपायों को करना चाहिए।
Vastu Tips For Friday (शुक्रवार के उपाय)
छोटी इलायची
ज्योतिष आचार्यों के अनुसार शुक्रवार के दिन छोटी इलायची का उपाय करना चाहिए। इस दिन मां लक्ष्मी को पूजा के समय छोटी सी इलायची अर्पित कर दें। उसके बाद ला कपड़े में उस इलायची को बांधकर अपने पर्स में रख लें। ऐसा करने से आपकी जेब भरी रहती है।
चांदी का सिक्का
शुक्रवार के दिन चांदी की पूजा करके अपने पर्स में रख लें। याद रहे जिस जगह पर पर्स में चांदी का सिक्का रखें। वहां और भी कुछ ना रखें। ऐसा करने से पर्स में पैसे हमेशा भरे रहेंगे।
लाल कागज
शास्त्रो के अनुसार शुक्रवार के दिन लाल कागज पर अपनी मनोकामना लिखकर रेशमी धागे से बांधकर अपने पर्स में रख लें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।
तुलसी
शुक्रवार के दिन शाम को तुलसी के जड़ में घी का दीपक जलाएं। इस उपाय को 15 शुक्रवार तक लगातार करें। ऐसा करने से धन का आगमन होने लगेगा और समृद्धि आएगी।
शुद्ध घी
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को घी का दीपक दिखाएं । इसके साथ ही इस दिन मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आप पर प्रसन्न होती हैं और आपके सारे बिगड़े काम बना देती हैं।
