Vastu Tips: अक्सर आपको अपना घर सजाते हुए समझ नहीं आता की आप उसे कैसे सजाएं। ऐसे में यह होता है कि जब आप अपना पूरा घर सजा लेते हैं और घर के इंटीरियर में भी काफी पैसे लगा देते हैं उसके बावजूद आपको कमियां नजर आती हैं। यकीन मानिए आपकी राशि आपको इस स्थिति से बचा सकती है।
जानें अपनी राशि के अनुसार अपने घर की सजावट के बारे में
राशि के अनुसार अपने घर को कैसे सजाएं
मेष राशि के लिए वास्तु टिप्स
वैसे तो मेष राशि वाले लोग बड़े ही फुर्तीले और अपने फैसले पर टिके रहने वाले होते हैं। लेकिन इनमें चीजों को व्यवस्थित रखने वाले गुणों की कमी होती है। इसलिए बेहतर जीवनशैली के लिए आपको सरल तरीके से व्यवस्थित किए जाने वाले घर की आवश्यकता है। आपको कलात्मक चीजों से अपना घर सजाना पसंद है।
वृष राशि के लिए वास्तु टिप्स
वृष राशि के लोग अपने घर को सुंदर रखना पसंद करते हैं। वृष जाति के लोगों को आरामदायक और विलासितापूर्ण सजावट पसंद होती हैं। इस राशि के लोगों को खूबसूरत चीजें पसंद होती हैं और अपने लिविंग रूम को काफी आरामदायक रखते हैं। इसके साथ ही मेष राशि वाले लोगों को संगीत, गुलाबी रंग और अच्छी क्वालिटी के फर्नीचर बहुत पसंद होते हैं। इन सबसे जुड़ी चीजों को घर में रखना वह पसंद करते हैं।
मिथुन राशि के लिए वास्तु टिप्स
मिथुन राशि के लोगों को होटलों जैसे घर में रहना बेहद पसंद होता है। उनकी यह पसंद उनके घर के सजावट में भी नजर आती है। वह घर को आरामदायक बनाने के लिए फर्नीचर से लेकर आंतरिक सजावट से लेकर हर सामान बड़ी सावधानी से चुनते हैं। दीवारों पर अक्सर उन्हें पीला हरा और नीले रंग के आकर्षक शेड्स पसंद आते हैं।
कर्क राशि के लिए वास्तु टिप्स
इस जाति के लोग सुरक्षा को लेकर काफी सजग होते हैं। यह घर में आरामदायक फर्नीचर, कुर्सी, कुशन और व्यव्थित किचन रखना पसंद करते हैं। वह दीवारों पर सॉफ्ट कलर जैसे सफेद और लाइट कलर ज्यादा पसंद करते हैं। इसके अलावा वह घर में, गैलरी में फोटो फ्रेम लगाना भी पसंद करते हैं।
सिंह राशि के लिए वास्तु टिप्स
सिंह राशि के लोग अपने द्वारा डिजाइन किए गए घर को पसंद करते हैं। इस जातीय के लोगों को सुंदर सजावट, डिजाइनर लाइटिंग और शीशे से प्यार होता है। इसके साथ ही दीवारों पर लाल, पीला और बैंगनी रंग बेहद पसंद करते हैं।
कन्या राशि के लिए वास्तु टिप्स
कन्या राशि के लोग घर को बहुत व्यवस्थित तरीके से रखते हैं। इन्हें घर को साफ सुथरा रखने की आदत होती है। इसलिए इनके घर में एक बड़ा सा स्टोर रूम जरूर होता है। इसके साथ ही इन्हें पुराने स्टाइल के फर्नीचर, लकड़ियों से बनी सजादट की चीजें और ग्लास बेहद पसंद होता है। दीवारों पर नीला, हरा, और क्रीम रंग भी इनके सजाए घर की निशानी है।
तुला राशि के लिए वास्तु टिप्स
तुला राशि के लोगों का घर काफी व्यवस्थित और सुलझा हुआ होता है। इनको परंपरागत शैली के लैंप, वॉश और पेंटिंग तस्वीरे रखना काफी पसंद होता है। इसके साथ ही इस राशि के लोगों को दीवारों पर कलात्मक चित्र और हल्के रंग ज्यादा पसंद होते हैं।
वृश्चिक राशि के लिए वास्तु टिप्स
इस राशि के लोग ज्यादा पैसे खर्च करना नहीं पसंद करते। यही बजह है कि वह अपने घर में ज्यादा शानदार चीजें नहीं रखते। इन्हें बाथरूम में मार्बल लगाना और दीवारों पर शीशे लगाना इनको पसंद होता है और बेडरूम को ज्यादा अच्छा रखना पसंद करते हैं यही बजह है कि उनके पूरे घर की तुलना में बेडरूम काफी शानदार दिखता है।
धनु राशि के लिए वास्तु टिप्स
इस राशि के लोग अपने द्वारा व्यवस्थित किए गए घर को अधिक पसंद करते हैं। यह कलाकृतियों और फैन्सी चीजों को घर में रखना पसंद करते हैं, जो विशेष रूप से अपने बेडरूम और अलमारियों में सजाना ज्यादा पसंद करते हैं।
मकर राशि के लिए वास्तु टिप्स
मकर राशि के लोग बड़े ही जिम्मेदार होते हैं। इनको ठोस फर्नीचर और लेदर से बना सामान पसंद होता है। इसके साथ ही इन्हें अपनी उपलब्धियों को दिखाना पसंद होता है जिसके लिए यह घर में लकड़ी के फर्नीचर में अपने अवार्ड और मेडल रखना पसंद करते हैं।
कुंभ राशि के लिए वास्तु टिप्स
कुंभ राशि के लोग स्वतंत्र और आधुनिक विचारों के होते हैं। यह अपने घर को आधुनिक और मॉडर्न से सजाते हैं । यह अपने बेडरूम, गेस्ट रूम और किचन हर जगह गैजेट्स रखना पसंद करते हैं। इसके साथ ही मेटल के बने फर्नीचर भी पसंद होते हैं
मीन राशि के लिए वास्तु टिप्स
मीन राशि के लोग बेहद कल्पनाशील और संवेदनशील होते हैं। दीवारों पर नीला रंग और लाइट कलर बेहद पसंद होता है। वह अपने बेडरूम को काफी आरामदायक रखना पसंद करते हैं और अपने सोफे पर अधिक कुशन का इस्तेमाल करते हैं। अपने दीवारों पर अधिकतर नीले रंग का कलर रखना पसंद करते हैं।
