Vaishakh Purnima 2025 Date: 11 या 12 मई, जानें कब है वैशाख पूर्णिमा? जानें सही तिथि और पूजा विधि

Vaishakh Purnima 2025 Date, Muhurat And Puja Vidhi: सनातन धर्म में वैशाख पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन स्नान-दान भी किया जाता है। यहां से आप जान सकते हैं कि इस साल मई के महीने में वैशाख पूर्णिमा कब है और इसकी पूजा कैसे करते हैं।

Vaishakh Purnima 2025 Date, Muhurat And Puja Vidhi: हिंदू धर्म में वैसे तो सारे ही पूर्णिमा का खास महत्व है लेकिन मई के महीने में पड़ने वाली वैशाख पूर्णिमा खास है। इसे बुद्ध पूर्णिमा या पीपल पूर्णिमा भी कहते हैं। इस दिन नारायण की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देने का भी विधान है। इस खास मौके पर भक्त स्नान और दान भी करते हैं। हालांकि, अभीतक लोग वैशाख पूर्णिमा की डेट यानी तिथि को लेकर काफी ज्यादा कंफ्यूज हैं। यहां हम आपको इस व्रत की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त बता रहे हैं। साथ ही आप यहां से पूजा की विधि भी देख सकते हैं।

vaishakh purnima 2025 date time puja vidhi in hindi

कब है वैशाख पूर्णिमा?

हिंदू पंचांग के अनुसार बैशाख पूर्णिमा की शुरुआत 11 मई की शाम 8 बजकर 2 मिनट से शुरू होगी और समाप्त 12 मई रात 11 बजकर 26 मिनट पर होगी। इस तरह उदया तिथि के अनुसार बैशाख पूर्णिमा का व्रत 12 मई को रखा जाएगा।

End of Feed