अध्यात्म

Panchang in Hindi: 9 मई को शुक्र प्रदोष व्रत, जानें कब रहेगा शिव पूजन का शुभ मुहूर्त, नोट करें राहुकाल

Panchang in Hindi 09 may 2025: देखें आज का पंचांग हिंदी में। 9 मई को शुक्रवार है और इस दिन शुक्र प्रदोष व्रत रहेगा। इसकी कथा और विधि आप हमारे इस सेक्शन में देख सकते हैं। इसी के साथ नोट करें शुभ मुहूर्त, करण, योग और राहुकाल की जानकारी।

Image

Aaj ka Panchang 09 May 2025

Panchang in Hindi 09 may 2025: आज परम पवित्र प्रदोष तिथि है। प्रदोष के दिन शिव उपासना बहुत पुण्यदायी होती है। बहुत पावन तिथि है। इस सुंदर व्रत को नियम पूर्वक रखें। अन्न व जल दान बहुत पुण्य देता है। शिव उपासना व शिवपुराण का पाठ करें। गुड़ ,जल सहित थर्मस या घड़ा व सप्त अन्न का दान करना बहुत फलित होता है। देखें आज का पंचांग।

Aaj ka Panchang 09 May 2025

  • संवत- विक्रम संवत 2082
  • माह- वैशाख,शुक्ल पक्ष
  • तिथि- द्वादशी 02:57 pm तक फिर त्रयोदशी
  • पर्व- मोहिनी एकादशी पारण,प्रदोष व्रत
  • दिवस - शुक्रवार
  • सूर्योदय-05:38am
  • सूर्यास्त-6:58pm
  • नक्षत्र- हस्त
  • चन्द्र राशि- कन्या,स्वामी ग्रह -बुध
  • सूर्य राशि- मेष
  • करण- बालव 02:58 pm तक फिर कौलव
  • योग-वज्र

आज का शुभ मुहूर्त 09 मई 2025

  1. अभिजीत-11:51 am से 12:45 pm तक
  2. विजय मुहूर्त-02:21pm से 03:25pm तक
  3. गोधुली मुहूर्त--06:23pm से 07:22pm तक
  4. ब्रह्म मुहूर्त-4:05m से 05:06am तक
  5. अमृत काल-06:02am से 07:42am तक
  6. निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:41से 12:21तक रात
  7. संध्या पूजन-06:21pm से 07:09pm तक

दिशा शूल- पश्चिम दिशा।इस दिशा में यात्रा से बचें।दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त- राहुकाल-प्रातःकाल 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक

क्या करें- मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। गर्मी का मौसम है। घर की छत पर विहंगों को दाना -पानी दें। गाय को पालक खिलाएं। गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी,गुड़,चारा, पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। आज रुद्राभिषेक का बहुत महत्व है। पार्थिव का शिवलिंग बनाकर उनका रुद्राभिषेक करें। किसी स्वयंभू शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। प्रदोष काल में शिव मंदिर जाएं व दीपक जलाएं।

क्या न करें- प्रदोष तिथि पर असत्य से बचें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article