Vaishakh Purnima 2023: वैशाख पूर्णिमा पर करें ये अचूक उपाय, धन-धान्य में होगी बरकत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 1, 2023, 05:14 PM IST

Vaishakh Purnima 2023 Date (वैशाख पूर्णिमा 2023 के उपाय): वैशाख महीने में आने वाली पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस बार यह 5 मई, 2023 को है। वैशाख पूर्णिमा का दिन बेहद खास होता है। इस दिन कुछ खास उपाय करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। जानिए वैशाख पूर्णिमा की डेट और इसके उपाय।

Vaishakh Purnima 2023 Date: वैशाख माह में आने वाली पूर्णिमा का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। यह तिथि स्नान-दान और पूजा-पाठ के लिए खास माना जाता है। वहीं, इस दिन कुछ विशेष उपाय सभी को जरूर करना चाहिए। ये उपाय घर-परिवार से नकारात्मकता को दूर कर जीवन में खुशियों को भरता है। वैशाख पूर्णिमा पर किए गए पूजा-पाठ और उपाय से सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य का आशीर्वाद मिलता है। इस दिन समय चंद्रमा की पूजन भी अवश्य करनी चाहिए। कहते हैं, इस दिन रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देने से धन-संपत्ति में बरकत होती है। जानिए वैशाख पूर्णिमा कब है और इस दिन क्या उपाय करने चाहिए।

Vaishakh Purnima 2023

Vaishakh Purnima 2023: वैशाख पूर्णिमा के इस उपाय से होगी धन में वृद्धि

वैशाख पूर्णिमा 2023 कब है?(When is Vaishakh Purnima in 2023):

वैशाख महीने में आने वाली पूर्णिमा तिथि वैशाख पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, इस साल यह तिथि (Vaishakh Purnima 2023 Date) 5 मई 2023, शुक्रवार को पड़ रहा है। हालांकि, बौद्ध धर्म के लोग इसे बुद्ध जन्मोत्सव के तौर पर मनाते हैं। इसलिए इसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है।

End of Feed