कौन हैं वाग्देवी माता, जिनकी भोजशाला मंदिर में की जाती है पूजा, कैसे लंदन पहुंची मां की प्रतिमा

Kaun Hai Vagdevi Mata : कोर्ट ने भोजशाला को हिंदू धार्मिक स्थल मानने के साथ ही लंदन में रखी वाग्देवी माता की वापस लाने का आदेश पारित किया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि माता वाग्देवी कौन हैं।

Kaun Hai Vagdevi Mata : मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में भोजशाला मंदिर को लेकर आए कोर्ट के फैसलों से मां वाग्देवी की मूल प्रतिमा को भारत वापस लाने की कवायद शुरू हो रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वाग्देवी माता कौन हैं, भोजशाला से उनका क्या संबंध है और उनकी प्राचीन प्रतिमा लंदन कैसे पहुंच गई? बता दें कि इतिहास, धर्म और संस्कृति से जुड़ी यह कहानी करीब एक हजार साल पुरानी मानी जाती है।

Kaun Hai Vagdevi Mata   माता वाग्देवी कौन हैं

कौन हैं वाग्देवी माता

वाग्देवी माता को देवी सरस्वती का ही दूसरा नाम है। हिंदू धर्म में मां सरस्वती (Mata Saraswati)को ज्ञान, वाणी, बुद्धि, संगीत, कला और शिक्षा की देवी कहा जाता है। ‘वाग्देवी’ शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है — ‘वाक्’ और ‘देवी’। यहां ‘वाक्’ का अर्थ वाणी या शब्द से है, जबकि ‘देवी’ का अर्थ दिव्य शक्ति माना जाता है। इस तरह वाग्देवी का अर्थ हुआ 'वाणी और ज्ञान की देवी'। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां वाग्देवी मनुष्य को ज्ञान, अभिव्यक्ति, बुद्धि और रचनात्मक शक्ति प्रदान करती हैं। इस कारण विद्यार्थी, शिक्षक, कलाकार और विद्वान विशेष रूप से उनकी पूजा करते हैं। मां वाग्देवी को सरस्वती, शारदा, भारती और वागीश्वरी नामों से भी जाना जाता है।

End of Feed