उज्जैन में शिव नवरात्रि कब से होंगी शुरू, जानिए क्यों खास है ये 9 रातें

Ujjain Shiv Navratri 2026: महाकाल की नगरी उज्जैन में शिव नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है। फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की पंचमी से शुरू होने वाली ये 9 रात्रियां बेहद खास मानी जाती है। इस दौरान भगवान शिव का श्रृंगार अलग-अलग रूपों में किया जाता है। आइए जानते हैं यह नवरात्रि साल 2026 में कब से शुरू होंगी और भगवान महाकाल किस दिन कौन सा श्रृंगार करेंगे।

Ujjain Shiv Navratri 2026: महाकाल की नगरी उज्जैन में शिवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है। इन नवरात्रियों की शुरुआत फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी से होती है। इसके साथ ही इनका अंत महाशिवरात्रि पर होता है। इन नौ रात्रियों में भगवान महाकाल का अलग-अलग रूपों में श्रृंगार किया जाता है। प्रभु को कई प्रकार से सजाया जाता है।

शिवनवरात्रि कब से होंगी शुरू

शिवनवरात्रि कब से होंगी शुरू

अंतिम दिन प्रभु दूल्हा बनते हैं और नगर भ्रमण को भी निकलते हैं। फाल्गुन महीने में मनाई जाने वाली शिव नवरात्रि का खास महत्व उज्जैन में माना जाता है, क्योंकि यह शहर स्वयं महादेव की साक्षात उपस्थिति से जुड़ा हुआ है। यहां शिव नवरात्रि केवल व्रत या पूजा तक सीमित नहीं रहती, बल्कि पूरे नौ दिन बाबा महाकाल की विशेष आराधना, नियम और परंपराओं के साथ मनाए जाते हैं। भक्त अलग-अलग रूपों में भगवान शिव की पूजा करते हैं और हर दिन की पूजा का अपना अलग महत्व होता है। आइए जानते हैं कि किस दिन भगवान शिव के किस स्वरूप का दर्शन होगा।

End of Feed