Tulsi Vivah Puja Samagri List: हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का पर्व बेहद शुभ और मंगलकारी माना जाता है। इस दिन माता तुलसी का विवाह भगवान शालिग्राम के साथ पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों से कराया जाता है। मान्यता है कि तुलसी विवाह संपन्न कराने से घर में सुख-समृद्धि आती है और वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है। इसी दिन से मांगलिक कार्यों की शुरुआत भी मानी जाती है।
तुलसी विवाह की पूजा सामग्री लिस्ट
तुलसी विवाह (Tulsi Vivah) की पूजा में जितना महत्व विधि-विधान का है, उतना ही जरूरी पूजन सामग्री का सही होना भी है। माता तुलसी को दुल्हन की तरह सजाने से लेकर भगवान शालिग्राम का श्रृंगार करने, मंडप बनाने और विवाह की रस्में निभाने तक कई चीजों की जरूरत पड़ती है। अगर आप भी इस साल घर में तुलसी विवाह कराने जा रहे हैं तो पहले ही पूजा की पूरी तैयारी कर लें। आइए जानते हैं तुलसी विवाह की संपूर्ण पूजा सामग्री की लिस्ट।
तुलसी विवाह के लिए सामग्री|Tulsi Vivah Puja Samagri List
तुलसी विवाह की शुरुआत मंडप सजाने और भगवान शालिग्राम या विष्णु जी की प्रतिमा स्थापित करने से होती है। इसके लिए सबसे पहले तुलसी का स्वस्थ पौधा गमले सहित रखें। विवाह के लिए गन्ने का मंडप बनाया जाता है, जिसे आम या केले के पत्तों और फूलों से सजाया जाता है।
मुख्य सामग्री की लिस्ट
- तुलसी का पौधा और गमला
- भगवान शालिग्राम शिला या विष्णु जी की प्रतिमा
- मंडप बनाने के लिए चार गन्ने
- आम या केले के पत्ते
- पूजा की चौकी और साफ कपड़ा
- रंगोली के रंग और सजावट के फूल
तुलसी मैया के श्रृंगार की सामग्री
तुलसी विवाह में माता तुलसी को दुल्हन की तरह सजाने की परंपरा है। इसके लिए लाल रंग की चुनरी या साड़ी का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही सुहाग से जुड़ी वस्तुएं अर्पित करके माता का श्रृंगार किया जाता है।
- लाल चुनरी या साड़ी
- सिंदूर, बिंदी और काजल
- चूड़ियां और मेहंदी
- महावर और मंगलसूत्र
- बिछिया और पायल
- शीशा और कंघी
तुलसी विवाह की पूजन की सामग्री
- रोली, चंदन, हल्दी, कुमकुम, अक्षत, जौ और सफेद तिल
- ताजे फूल और वर-वधू के लिए दो मालाएं
- मिट्टी या तांबे का कलश, शुद्ध जल, गंगाजल और जटा वाला नारियल
- दूध, दही, घी, शहद और शक्कर
- घी या तेल का दीपक, रुई की बत्ती, धूप, अगरबत्ती और कपूर
- पूजा की थाली, माचिस और दक्षिणा के लिए सिक्के
भोग और प्रसाद की सामग्री
- आंवला और शकरकंद
- मूली और सिंघाड़ा
- बेर और सीताफल
- मिठाई और खीर
- बताशा
- पान, सुपारी और लौंग
- तुलसी दल
तुलसी विवाह की तैयारी कैसे करें
तुलसी विवाह की तैयारी में सबसे जरूरी है कि पूजा स्थल स्वच्छ हो और सभी सामग्री व्यवस्थित तरीके से रखी हो। तुलसी के पौधे को फूलों और दीपों से सजाएं। भगवान शालिग्राम को साफ पीले वस्त्र अर्पित करें। विवाह की रस्मों के लिए दो मालाएं और गठबंधन की मौली अलग से रख लें। इस तरह आप पूरे विधि विधान से तुलसी मैया और भगवान शालिग्राम का विवाह संपन्न करा सकते हैं।
