Tulsi Vivah Bhog (तुलसी विवाह भोग लिस्ट): सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को तुलसी मां के रूप में पूजा जाता है। हर पूजा-पाठ और शुभ कार्यों में तुलसी का उपयोग जरूर किया जाता है। प्रत्येक वर्ष कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी के दिन तुलसी माता का विवाह शालिग्राम भगवान से कराया जाता है। इस साल तुलसी विवाह 13 नवंबर 2024 को यानी आज है। जानिए तुलसी विवाह के समय तुलसी माता और शालिग्राम भगवान को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।
Tulsi Vivah Bhog
तुलसी विवाह भोग लिस्ट (Tulsi Vivah Bhog List)
-आटे का हलवा
-पंचामृत
-कच्चा दूध
-फल
-तुलसी के पत्ते
-केसर की खीर
-सकरकंद का भोग
तुलसी विवाह में पंचामृत का जरूर लगाएं भोग
तुलसी विवाह वाले दिन आप अपनी श्रद्धानुसार किसी भी चीज का भोग लगा सकते हैं। लेकिन भोग में पंचामृत जरूर शामिल करें। क्योंकि पंचामृत के बिना विष्णु भगवान की पूजा अधूरी मानी जाती है और शालिग्राम जी भगवान विष्णु का ही रूप हैं। इसलिए इस दिन पंचामृत का भोग जरूर लगाएं।
