तुलसी विवाह आज है या कल, शुक्रवार या शनिवार - जानें किस दिन करना सही होगा शालिग्राम संग तुलसी माता का विवाह

Tulsi Vivah Aaj hai ya cal: तुलसी विवाह आज होगा या कल। जानें तुलसी विवाह 2026 की सही डेट। आज 20 नवंबर को है या कल 21 नवंबर को- किस दिन पूरी कराएं शालिग्राम और तुलसी माता के विवाह की पूरी रस्में। जानें सही तारीख, द्वादशी तिथि और पूजा की परंपरा।

Tulsi Vivah Aaj hai ya cal: कार्तिक महीने में देवउठनी एकादशी के साथ ही एक और खास पर्व का इंतजार रहता है। यह है तुलसी विवाह। घरों में तुलसी के पौधे को सजाया जाता है। आंगन में रंगोली बनती है और शाम को दीपक जलाकर तुलसी माता और भगवान शालिग्राम का विवाह कराया जाता है। लेकिन इस बार लोगों के मन में एक सवाल है। तुलसी विवाह 20 नवंबर को है या 21 नवंबर को? क्या आज देवउठनी एकादशी के दिन ही तुलसी विवाह होगा या इसके लिए कल का इंतजार करना होगा।

Tulsi Vivah Aaj hai ya cal, tulsi vivah photo image

आज या कल - तुलसी विवाह कब होगा, शुक्रवार या शनिवार में से किस दिन रस्में करना होगा शुभ

पंचांग के अनुसार, साल 2026 में तुलसी विवाह मुख्य रूप से 21 नवंबर, शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन कार्तिक शुक्ल द्वादशी है। हालांकि, कई घरों और क्षेत्रों में देवउठनी एकादशी यानी 20 नवंबर की शाम को भी तुलसी विवाह कराने की परंपरा है। इसलिए दोनों तारीखों को लेकर भ्रम की स्थिति बन रही है।

End of Feed