Tulsi Vivaah 2022: कब है तुलसी विवाह? जानें तिथि, शुभ महूर्त और महत्व

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 01:54 PM IST

Tulsi Vivaah 2022 Date And Time: हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह का आयोजन किया जाता है। इस बार तुलसी विवाह 5 नवंबर 2022 को है। द्वादशी तिथि 5 नवंबर 2022 को शाम 06 बजकर 08 मिनट से प्रारंभ हो रही है। वहीं इसकी समाप्ति 6 नवंबर को शाम 05 बजकर 6 मिनट पर होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • इस बार 5 नवंबर 2022 को है तुलसी विवाह।
  • इस दिन से सभी शुभ कार्यों की होती है शुरुआत।
  • तुलसी विवाह को देउठनी एकादशी व हरि प्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है।

Tulsi Vivaah 2022 Date: सनातन धर्म में तुलसी विवाह का विशेष महत्व है, इसे देवउठनी एकादशी, देवोत्थान और हरि प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह का आयोजन किया जाता है। इस बार तुलसी विवाह 05 नवंबर 2022 को है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन श्रीहरि भगवान विष्णु चार महीने बाद योग निद्रा से (Tulsi Vivaah 2022) जागते हैं। शास्त्रों के अनुसार देवउठनी एकादशी से चातुर्मास की समाप्ति के साथ सभी शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है। पुराणो में वर्णित एक कथा के अनुसार, इस दिन भगवान शालिग्राम का विवाह माता तुलसी से होता है। बता दें शालिग्राम को श्रीहरि भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है।

Tulsi Vivaah 2022

तुलसी विवाह 2022 डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा समय

मान्यता है कि इस दिन विधि विधान से माता तुलसी और भगवान शालिग्राम की पूजा अर्चना करने से सुहागिन नारियों का सुहाग सदा अटल रहता है तथा संतान संबंधी सभी समस्याओं का निवारण होता है। इस दिन भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का आध्यात्मिक विवाह भी (Tulsi Vivaah 2022 Date) होता है। शास्त्रों के अनुसार, देवउठनी एकादशी को सभी एकादशी तिथियों सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। कहा जाता है कि, इस दिन कुछ खास उपाय करने से चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं कब है तुलसी विवाह 2022? शुभ मुहूर्त और महत्व।

End of Feed