क्या सूखी तुलसी की पूजा कर सकते हैं? जानें सूखे पत्ते चढ़ाने और पौधा हटाने के नियम

Tulsi Ka Paudha Sukh Jaye To Kya Karein : देवउठनी एकादशी के अगले दिन से लेकर पूर्णिमा तक तुलसी की पूजा की जाती है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि क्या सूखे तुलसी के पौधे की पूजा की जा सकती है।

Tulsi Ka Paudha Sukh Jaye To Kya Karein : हिंदू धर्म में तुलसी को माता लक्ष्मी का स्वरूप और भगवान विष्णु की प्रिय माना गया है। घर में तुलसी का पौधा लगाकर रोज उसकी पूजा की जाती है। सुबह जल चढ़ाने से लेकर शाम को दीपक जलाने तक तुलसी की आराधना की जाती है, लेकिन कई बार मौसम में बदलाव या दूसरी वजहों से तुलसी का पौधा सूख जाता है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या सूखे तुलसी के पौधे की पूजा की जा सकती है? क्या सूखे पत्ते भगवान विष्णु को चढ़ाए जा सकते हैं? क्या पौधा सूख जाने पर उसे घर से हटा देना चाहिए?

Tulsi Ka Paudha Sukh Jaye To Kya Karein _  तुलसी का पौधा सूख जाए तो क्या करना चाहिए

तुलसी का पौधा सूख जाए तो क्या करना चाहिए (Image AI Generated and Newsroom Verified)

धार्मिक ग्रंथों में तुलसी के सूखे पत्तों और लकड़ी को भी पवित्र माना गया है। पद्म पुराण के अनुसार, भगवान विष्णु सूखी तुलसी को भी स्वीकार करते हैं। वहीं, स्कंद पुराण में तुलसी के पत्तों को कभी बासी न होने वाला कहा गया है। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि सूखे तुलसी दल और पूरी तरह सूख चुके पौधे के लिए नियम क्या हैं। आइए जानते हैं शास्त्रों में क्या लिखा है।

End of Feed