Navratri First day color: शारदीय नवरात्रि की मंगल बेला इस साल 15 अक्टूबर की तिथि से आरंभ हो रही है, नवरात्रों में माता रानी के भक्त उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए खूब पूजा-पाठ करते हैं। आश्विस मास के कृष्ण पक्ष में शुरू होने वाली शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में माता रानी के नौ अलग अलग रूपों को पूजा जाता है। और इन्हीं नौ देवियों की पसंद के रंग, गहने, भोग के आधार पर नौ दिनों की तैयारियां होती हैं। आज से शुरू हो रही शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री का पूजन किया जाता है, और विधिवत उनकी उपासना कर भक्तों की जिंदगियों में मैया का आशीर्वाद बना रहता है। यहां देखें नवरात्रि के नौ दिनों में सबसे पहले दिन कौन से कपड़े पहनने चाहिए, मां शैलपुत्री का रंग कौन सा है और नवरात्रों में रंग अनुसार कपड़ों पहनने का महत्व क्या है।
Today navratri colour navratri first day devi shailputri color know importance of wearing orange in navratri
Navratri 1st day devi images today navratri color
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा बहुत ही विधि, विधान और धूम धाम से होती है। मान्यता है कि पूर्व जन्म में मां शैलपुत्री का ही नाम सती था और उन्होने पति का पिता द्वारा अपमान किए जाने के बाद खुद को यज्ञ की अग्नि में समर्पित कर दिया था। और जिसके बाद वे अगले जन्म में पर्वतराज हिमालय की बिटिया और दुर्गा शैलपुत्री कहलाईं, माता रानी के इस स्वरूप की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सदेव सुख, शांति, समृद्धि का वास होता है। मान्यता है कि नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए नारंगी रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। माना जाता है कि, मां शैलपुत्री को नारंगी रंग खूब प्रिय होता है। और जो कोई भी जातक माता के पसंदीदा रंग के कपड़े पहन उनकी पूजा करता है, मैया उनसे अवश्य प्रसन्न होती हैं।
Importance of wearing orange in Navratri
नवरात्रों के नौ दिनों में पहने जाने वाले सारे रंग, माता रानी के एक एक स्वरूप से जुड़े हुए हैं। ऐसे में पहले दिन पर मां शैलपुत्री को प्रसन्न करने हेतु पहना जाने वाला नारंगी रंग भी अपने साथ बहुत खास महत्व लेकर आता है। मान्यता है कि, मां शैलपुत्री को धन-समृद्धि और कामना पूर्ति के रूप में सिद्धि प्राप्त है। और इस उनका पसंदीदा नारंगी रंग पहने से माता का आशीर्वाद मिलता है और भविष्य बेहतर होता है। इसी के साथ साथ नारंगी रंग का जुड़ाव ताकत और शक्ति से भी होता है। आप इस दिन नारंगी रंग की साड़ी, सूट या लहंगा पहन माता रानी की पूरे विधि विधान से पूजा कर सकते हैं।
