Today Horoscope, Aaj Panchang (15 July 2023): पंचांग अनुसार 15 जुलाई को श्रावण शिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा। राहुकाल सुबह के समय रहेगा। चन्द्रमा वृष राशि में रहेगा। शनि कुम्भ और गुरु मेष में विराजमान रहेंगे। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति अनुसार आज वृष व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। वहीं सिंह व मकर राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का आज का राशिफल यहां।
Today Horoscope, Aaj Ka Panchang 15 July 2023 In Hindi
आज का पंचांग, 15 जुलाई 2023 (Aaj Ka Panchang 15 July 2023)
आज श्रावण मास की चतुर्दशी तिथि 08:32 पी एम बजे से शुरू हो जाएगी। आज का अभिजित मुहूर्त 11:59 ए एम से 12:55 पी एम तक रहेगा। विजय मुहूर्त 02:45 पी एम से 03:40 पी एम तक, गोधूलि मुहूर्त 07:20 पी एम से 07:40 पी एम तक, अमृत काल 02:52 पी एम से 04:36 पी एम तक और निशिता मुहूर्त 12:07 ए एम, जुलाई 16 से 12:48 ए एम, जुलाई 16 तक रहेगा। सावन शिवरात्रि की पूजा के लिए निशिता काल मुहूर्त सबसे शुभ माना जाता है। इसके अलावा आज का राहुकाल समय 09:00 बजे से सुबह 10:43 बजे तक है।
आज का राशिफल, 15 जुलाई 2023 (15 July 2023 Rashifal In Hindi)
आज का मेष राशिफल
आज एकादश शनि व्यवसाय में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जल्द ही जॉब में पद परिवर्तन की संभावना है।व्यावसायिक यात्रा के संयोग हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
आज का वृष राशिफल
आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
आज का मिथुन राशिफल
चन्द्रमा इसी राशि से द्वादश गोचर में हैं। मङ्गल व सूर्य राजनीतिज्ञों के लिए बहुत शुभ हैं। आज के दिन गुरु व चन्द्रमा व्यवसाय के लिए अनुकूल है। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें।
आज का कर्क राशिफल
एकादश चन्द्रमा व्यवसाय के लिए अच्छा है। गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज वृष में शुभ है।धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। आज सूर्य के द्रव्य लाल वस्त्र व मसूर का दान करें। शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।
आज का सिंह राशिफल
इस राशि से दशम गोचर कर रहा चन्द्रमा कर्म के लिए शुभ है। चन्द्रमा व शुक्र जॉब में किसी नवीन पोस्ट से लाभ देंगे। आज किसी भी पारिवारिक यात्रा संबंधी योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द व गुड़ का दान करें।
आज का कन्या राशिफल
बुध व शुक्र जॉब व्यवसाय में रुके कार्यों में लाभ देंगे। शुक्र व मङ्गल जीवन साथी के लिए लाभकारी है। शनि भी मकर का होकर मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।
आज का तुला राशिफल
सप्तम गुरु व अष्टम चन्द्रमा स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव दे सकता है। श्री सूक्त का पाठ करें।मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। धन के व्यय पर नियंत्रण रखें। बेल का वृक्ष लगाएं। पिता का आशीर्वाद लें।
आज का वृश्चिक राशिफल
राशि स्वामी मंगल व सूर्य व्यवसाय में प्रगति देंगे। वृष के चन्द्रमा बैंकिंग जॉब के लिए मंगलमय है। आज का दिन जॉब के लिए सफलता का है। मीन व कर्क राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। चावल व तिल का दान करें।
आज का धनु राशिफल
आज चन्द्रमा खष्ठम व गुरु इसी राशि से पंचम गोचररत है। संतान के करियर को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । जॉब में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। तृतीय शनि परिवार के लिए शुभ फल दायक हैं।
आज का मकर राशिफल
शनि द्वितीय व गुरु चतुर्थ गोचर करेंगे। वाहन प्रयोग के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। परिवार में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। नीला व हरा रंग शुुभ है।
आज का कुंभ राशिफल
गुरु तृतीय व शनि इसी राशि में है। चन्द्रमा चतुर्थ तथा गुरु मेष में है। जॉब को लेकर लाभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। गुरु व चन्द्रमा शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। आसमानी व हरा रंग शुुभ है। मसूर व गुड़ का दान करना श्रेयष्कर है।
आज का मीन राशिफल
चन्द्रमा पंचम व गुरु इसी राशि से द्वितीय राजनीतिज्ञों के लिए शुभ हैं। व्यवसाय में उन्नति होगी। शुक्र व बुध फाइनेंसियल जॉब में लाभ के संकेत दे रहे हैं। संतान की शिक्षा को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
