मंदिर दर्शन: एक हजार वर्ष से भी पुराना यह शिव मंदिर, झेल चुका है कई भूकंप, यूनेस्को धरोहर लिस्ट में भी शामिल

Mandir Darshan: दक्षिण भारत में शिव जी एक प्रसिद्ध मंदिर है जो पिछले 1000 साल से आस्था और भक्ति का प्रतीक बना हुआ है। यह है बृहदेश्वर मंदिर जो अपनी शिल्पकला के लिए भी प्रसिद्ध है। यह मंदिर यूनेस्को धरोहर लिस्ट में भी शामिल है।

Mandir Darshan: सावन का पवित्र महीना चल रहा है, और देशभर के शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा है। तमिलनाडु के तंजावुर स्थित बृहदेश्वर मंदिर न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि अपनी अद्भुत वास्तुकला के लिए भी विश्व प्रसिद्ध है। 1000 वर्ष से भी पुराना यह मंदिर चोल वंश की भव्यता का प्रतीक है। यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल इस मंदिर का 80 टन वजनी शिखर और भूकंप के झटकों को सहने की क्षमता हर किसी को हैरत में डालती है।

shiv temple, shiv ji ke mandir,

बृहदेश्वर मंदिर (Pic: iStock)

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अनुसार, बृहदेश्वर मंदिर की वास्तुकला और शिलालेख इसे अनूठा बनाते हैं। यह मंदिर न केवल धार्मिक, बल्कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर भी है, जो चोल वंश की शक्ति और कला को दिखाता है।

End of Feed