Roti Ke Totke: रोटी से जुड़े ये टोटके दिलाते हैं धन लाभ और सफलता, दूर होते हैं ग्रह दोष

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 16, 2023, 12:30 AM IST

Roti Remedy: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों को शांत करने के कई उपाय बताए गए हैं। इसमें रोटी से जुड़े कई कारगर उपाय भी बताए गए हैं। रोटी से जुड़े ये टोटके धन लाभ और सफलता दिलाने के साथ ग्रह दोष को भी दूर करते हैं। इन टोटकों से कारोबार और नौकरी में तरक्की मिलती है और घर में शांति आती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रोटी से जुड़े उपाय ग्रहों को शांत करने में कारगर
  • राहु-केतु के दोष को कम करने में बहुत ही फलकारी
  • गृह क्‍लेश और पितृ दोष को खत्‍म करते हैं ये टोटके

Roti Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों को बहुत महत्‍व दिया गया है। ग्रहों की चाल के हिसाब से ही जातक के जीवन में सुख-दुख आता है। ग्रहों को शांत और मजबूत करने के लिए ज्‍योतिष में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जो बहुत ही फलकारी होता है। इसमें रोटी से जुड़ा टोटका भी बताया गया है। ज्‍योतिष के अनुसार, रोटी से जुड़े टोटके का इस्‍तेमाल धन लाभ और सफलता प्राप्त करने के लिए किया जाता है। माना जाता है कि रोटी से जुड़े ये टोटके और उपाय लोगों को सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा दिलाने के साथ मनोकामनाओं की भी पूर्ति करते हैं। अगर किसी जातक पर राहु-केतु का दोष है तो उसके लिए रोटी से जुड़ा उपाय करना बहुत ही फलदायी हो सकता है। ये उपाय इन-इन ग्रहों को शांत कर घर में सुख-शांति लाता है। आइए जाने रोटी से जुड़े खास उपायों और टोटके के बारे में।

Roti Ke Upay

रोटी से जुड़े ये उपाय दिलाते हैं धन लाभ और सफलता

रोटी के चमत्कारी टोटके

ज्‍योतिष के अनुसार, अगर किसी जातक की कुंडली में राहु की स्थिति खराब चल रही हो या उसे राहु दोष हो तो उसके लिए रोटी से जुड़ा उपाय कारगर साबित होता है। ऐसे लोग रोटी पर सरसों का तेल लगाकर रोजाना काले कुत्ते को खिलाएं। लगातार 15 दिनों तक ऐसा करने से राहु दोष दूर होता है।

End of Feed