2023 में होंगे 13 महीने, 2 महीने रहेगा सावन, जानें इस दुर्लभ संयोग का राज

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jan 2, 2023, 02:56 PM IST

2023 का आगाज हो चुका है। इस साल ऐसा दुर्लभ संयोग बन रहा है जिसके चलते इस साल 13 महीने होंगे और सावन पूरे दो महीनों तक चलेगा। जानिए ऐसा इस बार क्यों हो रहा है?

हिंदू पंचांग अनुसार हर तीन साल में एक समय ऐसा आता है जब साल 12 नहीं बल्कि 13 महीनों का होता है। 2020 के बाद अब 2023 में ऐसा होने जा रहा है। इस साल हिंदू वर्ष में 13 महीने होंगे। क्योंकि इस साल सावन के महीने में अधिक मास लगने जा रहा है। साथ ही 19 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है जब सावन एक नहीं बल्कि 2 महीने का होगा। जानिए इस खास संयोग के बारे में।

sawan 2023 date

साल 2023 में दुर्लभ संयोग, 2 महीने तक चलेगा श्रावण मास

साल 2023 में दो महीने का होगा श्रावण (Sawan 2023 Date)

नया साल शिव भक्तों के लिए खास होने वाला है। क्योंकि इस बार अपने आराध्य भोलेबाबा को प्रसन्न करने के लिए भक्तों को काफी समय मिलेगा। साल 2023 में सावन एक महीने नहीं बल्कि पूरे दो महीने तक चलेगा। इसकी वजह है मलमास यानी अधिक मास। वर्ष 2023 में सावन का आरंभ 04 जुलाई से होगा और इसका अंत 31 अगस्त 2023 को होगा।

End of Feed