नीच राशि तुला में सूर्य का गोचर 4 राशियों के लिए फायदेमंद, इनकम बढ़ने के प्रबल आसार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 04:22 PM IST

सूर्य देव का तुला राशि में प्रवेश करना 4 राशियों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होने वाला है। जानिए ये किन राशियों के लोग हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • सूर्य देव 17 अक्टूबर से 16 नवंबर तक शुक्र की राशि तुला में गोचर रहेंगे।
  • इस गोचर से 4 राशि वालों की जिंदगी बदल जाएगी। इनकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
  • ज्योतिष अनुसार सूर्य देव किसी भी राशि में 30 दिनों तक गोचर रहते हैं।

Sun Transit In Libra 2022: सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी हैं। ये ग्रहों के राजा माने जाते हैं। ज्योतिष अनुसार सूर्य का गोचर काफी अहम होता है। 17 अक्टूबर को ये ग्रह अपनी नीच राशि तुला में प्रवेश करना जा रहा है जहां ये 16 नवंबर तक विराजमान रहेगा। यानी इस गोचर की कुल 30 दिन की अवधि होगी। इसके बाद ये ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएगा। अब यहां ये देखना दिलचस्प होगा कि ये गोचर किन राशि वालों के लिए शुभ साबित होने वाला है।

sun transit 2022

Surya Gochar In Tula 2022: सूर्य 17 अक्टूबर को तुला राशि में गोचर करेंगे।

सूर्य गोचर 2022 तुला राशि (Surya Gochar In Tula 2022)

1. वृषभ राशि: सूर्य इस राशि के षष्ठम भाव में गोचर करने जा रहा है। जिसके परिणामस्वरूप आपको इस दौरान करियर में काफी बेहतर फल मिलने की संभावना रहेगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप विरोधियों पर विजय प्राप्त करते देखें जाएंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

End of Feed