Surya Rashi Parivartan November 2022: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को नवग्रहों का राजा माना जाता है। कुंडली में सूर्य देव पिता का प्रतिनिधित्व करते हैं। जब भी ये ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। 16 नवंबर को सूर्य ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। इस राशि में सूर्य के गोचर करते ही कई राशियों की जिंदगी बदल जाएगी। जानिए ये गोचर किन राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा।
सूर्य राशि परिवर्तन से किन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें यहां
सूर्य राशि परिवर्तन 2022 (Surya Rashi Parivartan 2022)
मिथुन राशि: इस गोचर काल में आपके तमाम शत्रुओं का नाश होगा। आप करियर में बड़ी ही तेजी से आगे बढ़ पाएंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। यात्रा से भी अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। नौकरी में बदलाव संभव है।
कन्या राशि: इस दौरान मार्केटिंग, सोशल मीडिया, कंसल्टेशन आदि क्षेत्रों में काम कर रहे जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। निवेश से लाभ मिलेगा। धन की बचत कर पाने में आप सफल रहेंगे। यात्रा से अच्छा धन कमा सकेंगे।
तुला राशि: सूर्य गोचर के प्रभाव से आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। फाइनेंस सेक्टर में काम करने वाले जातकों के लिए ये समय विशेषतौर पर शुभ रहने वाला है। साथ ही आपको अपने परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लोगों के लिए ये समय अनुकूल साबित होगा। आपको काम और बिजनेस में सफलता मिलेगी। नौकरी में आपको विशेष लाभ प्राप्त होगा। विदेश यात्रा भी संभव है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा।
कुंभ राशि: इस राशि वालों के लिए ये समय काफी फलदायी साबित होगा। नौकरी में आपको तरक्की मिलेगी। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति के आसार हैं। जो जातक विदेश में नौकरी सर्च कर रहे हैं उनके लिए ये समय काफी शुभ रहने वाला है।
