Surya Rashi Parivartan In April 2023: अगले एक महीने तक मेष राशि में रहेंगे सूर्य देव, इन 4 राशि वालों को देंगे बंपर लाभ

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 11, 2023, 11:59 AM IST

Surya Rashi Parivartan In April 2023: सूर्य का मेष राशि में गोचर (Surya Gochar In Mesh Rashi) चार राशि वालों के लिए शुभ साबित होने वाला है। इन राशियों के लोगों को करियर में शानदार सफलता प्राप्त होने के प्रबल आसार हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • सूर्य का मेष राशि में गोचर 14 अप्रैल को होगा
  • मेष सूर्य देव की उच्च राशि है
  • ये गोचर मेष राशि वालों को शानदार परिणाम देगा

Surya Rashi Parivartan In April 2023: ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों के राजा की उपाधि प्राप्त है। धरती पर ये ऊर्जा के सबसे बड़े स्रोत हैं। ये सिंह राशि (Singh Rashi) के स्वामी हैं। वहीं मेष राशि (Mesh Rashi) में उच्च के होते हैं और तुला राशि (Tula Rashi) में ये नीच के हो जाते हैं। कहते हैं जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है वो लोग समाज में खूब प्रसिद्धि हासिल करते हैं। सूर्य को तीन नक्षत्रों कृतिका, उत्तराफाल्गुनी और उत्तराषाढ़ा का स्वामित्व प्राप्त है। सूर्य ग्रह हर महीने राशि परिवर्तन करता है। 14 अप्रैल 2023 को सूर्य ग्रह अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करने जा रहा है। इस दिन मेष संक्रांति (Mesh Sankranti 2023) मनाई जाएगी। साथ ही इस दिन से सोलर नव वर्ष (Solar Nav Varsh 2023) का प्रारंभ भी हो जाएगा। जानें पंडित सुजीत महाराज जी से कि सूर्य का राशि गोचर (Surya Gochar) किन राशियों की किस्मत चमकाने वाला साबित होगा।

surya rashi parivartan 2023

Surya Rashi Parivartan 2023: सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन 14 अप्रैल को होगा

मेष राशि: सूर्य राशि परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। इस राशि के लोग करियर में शानदार तरक्की हासिल करेंगे। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आप बड़े से बड़े फैसले लेने में सक्षम होंगे। करियर बड़ी तेजी से आगे बढ़ेगा। जो लोग खुद का व्यापार चला रहे हैं उनके लिए ये समय लाभकारी साबित होगा। बिजनेस में तगड़ा मुनाफा मिलेगा।

End of Feed