Surya Grahan 2024 Date: शारदीय नवरात्रि (Navratri 2024) से एक दिन पहले और गांधी जयंती (Gandhi Jayanti 2024) के दिन सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। पंचांग अनुसार ये ग्रहण आश्विन अमावस्या के दिन लगेगा। ये 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण बताया जा रहा है। जानकारी अनुसार सूर्य ग्रहण की शुरुआत 2 अक्टूबर की रात 9 बजकर 13 मिनट से होगी और इसका समापन देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर होगा। ग्रहण की कुल अवधि 6 घंटे 4 मिनट होगी। ये वलायाकार सूर्य ग्रहण होगा। चलिए जानते हैं इस ग्रहण से किन राशि वालों को खतरा है।
Surya Grahan 2024 Date
मेष राशि
सूर्य ग्रहण के कारण मेष राशि वालों की लाइफ में कोई बड़ी दुर्घटना खड़ी हो सकती है। आर्थिक स्थिति भी कमजोर होने के आसार हैं। ऐसे में आपको सतर्क रहना होगा। साथ ही इस दौरान अपनी वाणी पर भी संयम बरतना होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को इस दौरान असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी करीबी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें।
कर्क राशि
सूर्य ग्रहण आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके अलावा इस अवधि में कोई बेहद दुखद समाचार भी सुनने को मिल सकता है। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों को नौकरी में परेशानी आ सकती है। अचानक से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। ऐसे में आपको सतर्क रहना होगा। किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचें।
