Surya Grahan 2023 Ke Upay: सूर्य ग्रहण के दौरान करें ये उपाय, ग्रहण के बाद क्या करें और क्या ना करें

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Apr 20, 2023, 07:46 AM IST

Surya Grahan 2023 Ke Upay: आज यानी 20 अप्रैल को 2023, गुरुवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ग्रहण के दौरान खाने-पीने से लेकर यात्रा जैसे कई नियमों का पालन करना होता है। जानें ग्रहण के दौरान और ग्रहण के बाद क्या करना चाहिए।

Surya Grahan 2023 Ke Upay: आज यानी 20 अप्रैल को 2023, गुरुवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ये हाइब्रिड यानी संकर सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) होगा जो पूरे 10 साल बाद लगने जा रहा है। इससे पहले ऐसा सूर्य ग्रहण साल 2013 में लगेगा। ये साल 2023 का पहला ग्रहण होगा जिसकी शुरुआत 20 अप्रैल की सुबह 7 बजकर 5 मिनट से हो जाएगी और समाप्ति करीब दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगी। सूर्य ग्रहण का सूतक 19 अप्रैल की शाम 7 बजकर 5 मिनट पर शुरू होगा और इसकी समाप्ति 20 अप्रैल की दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर होगी।

ग्रहण के दौरान करें इन नियमों का पालन Surya Grahan 2023 Rules

ग्रहण के दौरान खाने-पीने से लेकर यात्रा जैसे कई नियमों का पालन करना होता है। ग्रहण में पूजा-पाठ करने पर भी मनाही होती है। ग्रहण के समय नकारात्मक शक्तियां प्रबल हो जाती हैं। इसलिए इस समय छोटे बच्चों को ना ही अकेले छोड़ना चाहिए और ना घर के बाहर भेजना चाहिए। सूतक काल लगते ही गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। गर्भ में पल रहे बच्चे की रक्षा के लिए पेट पर गेरू लगाकर रखना चाहिए। सूर्य ग्रहण के समय मानसिक जप, तप करना चाहिए। इस दौराना आप भगवान सूर्य की पूजा कर सकते हैं, सूर्याष्टक स्तोत्र और आदित्य हृदय स्तोत्र आदि सूर्य स्तोत्रों का पाठ कर सकते हैं।

End of Feed