Surya Grahan 2022: खुली आंखों से न देखें सूर्य ग्रहण, जानें किन बातों का रखें ध्यान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 09:21 AM IST

Surya Grahan Kaise Dekhe, Surya Grahan Do’s and Don'ts: भारत में सूर्यग्रहण आज 25 अक्टूबर 2022 को शाम को दिखाई देने वाला है। इस बीच कई लोगों के मन में दुविधा है कि हम सूर्यग्रहण को कैसे देख सकते हैं। आइए यहां सूर्यग्रहण से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें जानने की कोशिश करते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है।
  • कल 25 अक्टूबर को दुनियाभर में सूर्य ग्रहण लगने वाला है।
  • भारत में सूर्यग्रहण शाम को दिखाई देने वाला है।

Surya Grahan 2022, Surya Grahan Kaise Dekhe: आज 25 अक्टूबर को इस साल का आखिरी सूर्यग्रहण (Surya Grahan 2022) भी देखने को मिलेगा। वैसे तो सूर्यग्रहण इस वैज्ञानिक घटना है लेकिन इसपर लोगों का धार्मिक विश्वास भी टिका हुआ है। यह सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर (Surya Grahan Date and Time) को दुनियाभर मे लगने वाला है, जिसके लेकर हलचल भी शुरू हो गई है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह सूर्यग्रहण गोवर्धन पूजा वाले दिन लगने वाला है। आइए इस आर्टिकल में इससे जुड़ी कुछ जरूरी बातें जानने का प्रयास करते हैं।

Surya Grahan 2022

Surya Grahan 2022

भारत में कब दिखेगा सूर्य ग्रहण?

बता दें कि भारत में साल का आखिरी सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगने वाला है। भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2.30 बजे से 6.30 तक सूर्य ग्रहण चलेगा। हालांकि भारत में यह सूर्य ग्रहण दोपहर में नहीं बल्कि शाम के वक्त नजर आएगा। लोग सूर्यग्रहण को 5 बजकर 41 मिनट पर देख सकेंगे। इसके साथ ही बता दे कि इंडिया में यह सूर्यग्रहण केवल 30 फीसदी ही लगेगा। वहीं सबसे अधिक रूस में 80 फीसदी और फिर चीन में यह 70 फीसदी सूर्यग्रहण दिखाई देगा।

End of Feed