Surya Grahan 2022: अक्टूबर में लगेगा सूर्य ग्रहण, भारत समेत कई देशों में देगा दिखाई, 4 राशियों के जीवन में मचेगी उथल-पुथल

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 12:44 PM IST

Surya Grahan October 2022: अक्टूबर में साल 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा। खास बात ये है कि इस ग्रहण को भारत में भी देखा जा सकेगा। जानिए ग्रहण की पूरी डिटेल।

KEY HIGHLIGHTS
  • सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा। ये आंंशिक सूर्य ग्रहण होगा। जो भारत में भी दिखाई देगा।
  • इस ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा। जिस कारण इस दौरान सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों पर रोक रहेगी।
  • साल 2022 में कुल 4 ग्रहण हैं। जिनमें से दो ग्रहण पहले ही लग चुके हैं। ये इस साल का तीसरा ग्रहण होगा।

Surya Grahan 2022 Date: साल 2022 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है। ये आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। जो भारत में भी दिखाई देगा। क्योंकि ये ग्रहण भारत में भी लग रहा है इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। बता दें सूतक काल ग्रहण लगने से पहले की वो अवधि होती है जिस दौरान सभी तरह के शुभ और मांगिलक कार्यों को करने पर रोक लग जाती है। सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से ठीक 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। जानिए 25 अक्टूबर को लगने वाले ग्रहण के बारे में पूरी डिटेल।

solar eclipse 2022

Surya Grahan 2022: 25 अक्टूबर 2022 को सूर्य ग्रहण लगेगा

सूर्य ग्रहण अक्टूबर 2022 (Surya Grahan October 2022)

  • 25 अक्टूबर को शाम 04:29 बजे से 05:42 बजे तक ग्रहण रहेगा।
  • इस ग्रहण का दृश्य क्षेत्र यूरोप, एशिया का दक्षिण-पश्चिमी भाग, अफ्रीका महाद्वीप का उत्तरपूर्वी भाग और अटलांटिक है।
  • ये इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण होगा।
  • भारत में इस ग्रहण की दृश्यता रहेगी। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा।
  • सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से ठीक 12 घंटे पहले शुरू हो जाएगा।
  • सूतक काल के समय किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जायेंगे।

ग्रहण काल और सूतक काल में क्या करें और क्या न करें (Solar Eclipse 2022)

  • सूतक काल में भगवान की प्रतिमा को स्पर्श नहीं किया जाता है।
  • आप मन ही मन भगवान की भक्ति कर सकते हैं।
  • ग्रहण काल और सूतक काल में भोजन न तो पकाया जाता है और न ही खाया जाता है।
  • इस दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डालने की सलाह दी जाती है।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य देव के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
  • ग्रहण खत्म होने के बाद पूरे घर की सफाई करनी चाहिए। साथ ही खुद भी स्नान करना चाहिए।
  • ग्रहण के बाद घर के मंदिर की सफाई जरूर करनी चाहिए। साथ ही मंदिर में दीपक भी जरूर जलाना चाहिए।
  • ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को घर से बार नहीं निकलना चाहिए और न ही किसी ऐसी वस्तु का इस्तेमाल करना चाहिए जो नुकीली हो।
  • ग्रहण के दौरान न तो नाखून काटने चाहिए और न ही बाल बनवाने चाहिए।
  • सूतक काल के दौरान सोना भी नहीं चाहिए।

सूर्य ग्रहण के दौरान ये राशियां रहें सावधान (Surya Grahan 2022 Effects On Zodiac Signs):

मिथुन राशि- इस राशि वालों पर इस ग्रहण का काफी ज्यादा असर पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। कोई भी काम सावधानी के साथ पूरा करें।

End of Feed