अंधाधुंध लाभ कमाएंगे इन 5 राशियों के लोग, 'सेनापति' के घर जानने वाले हैं 'ग्रहों के राजा'

Surya Gochar 2026: 16 नवंबर का ग्रहों के राजा सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य का यह गोचर कुछ राशि वालों के लिए बेहतरीन रहने वाला है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

Surya Gochar 2026: 16 नवंबर 2026 की शाम 7 बजकर 48 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह गोचर काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं और सूर्य-मंगल के बीच मित्रता का संबंध माना जाता है। ऐसे में सूर्य का मंगल की राशि में जाना साहस, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति को प्रभावित कर सकता है।

Surya Gochar 2026_  सूर्य का वृश्चिक में जाना किनके लिए शुभ रहेगा

सूर्य का वृश्चिक में जाना किनके लिए शुभ रहेगा

ग्रहों के राजा सूर्य को ज्योतिष में आत्मविश्वास, पिता, सरकारी नौकरी, प्रशासन, प्रतिष्ठा, नेतृत्व और अधिकार का कारक माना जाता है। वहीं वृश्चिक राशि रहस्य, रिसर्च, रणनीति, अचानक होने वाले बदलाव और गहराई से जुड़े विषयों का प्रतिनिधित्व करती है। इस राशि के स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगल हैं। इस कारण इसमें सूर्य का प्रवेश कुछ लोगों को अपने करियर में नई जिम्मेदारियां लेने और लंबे समय से अटके कामों को आगे बढ़ाने का अवसर दे सकता है।

End of Feed