Surya Gochar 2026: सूर्य का तुला राशि में गोचर चमकाएगा इन राशियों की किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल

Surya Gochar 2026: सूर्य 17 अक्टूबर 2026 को शाम 7 बजकर 57 मिनट पर तुला राशि में गोचर करेंगे और अगले एक माह तक इसी राशि में रहेंगे। आइए जानते हैं इस गोचर से किन राशियों को लाभ मिलेगा।

Surya Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य की स्थिति में होने वाला बदलाव सभी 12 राशियों के जीवन को प्रभावित करता है। सूर्य लगभग एक महीने तक एक राशि में रहते हैं और इसके बाद दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इस बार सूर्य अक्टूबर में अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को शाम 7 बजकर 57 मिनट पर सूर्य देव बुध की राशि से निकलकर शुक्र की राशि तुला में प्रवेश करेंगे। सूर्य 16 नवंबर 2026 तक तुला राशि में विराजमान रहेंगे।

Surya Gochar 2026

सूर्य गोचर से चमकेगी किस्मत!

सूर्य का तुला राशि में गोचर (Sun Transit in Libra 2026) कुछ राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। इस दौरान कुछ जातकों को धन लाभ होने की संभावना है, तो कुछ के करियर और मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। वहीं, कुछ राशियों के प्रेम जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि सूर्य का तुला राशि में गोचर किन राशियों के लिए लाभकारी माना जा रहा है और इसका आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।

End of Feed