Sun Transit 2022: सुजीत जी महाराज- सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। जिस दिन सूर्य अपनी राशि छोड़कर दूसरे में प्रवेश करते हैं वही तिथि सूर्य संक्रांति कहलाती है। 17 अक्टूबर 2022 को सूर्य तुला राशि में प्रवेश करेंगे। तुला राशि का स्वामी शुक्र है। शुक्र वैभव व प्रसिद्धि प्रदान करता है। इस संक्रांति का प्रभाव तुला व मकर राशि के जातकों के लिए बेहतर रहेगा। सिंह व मीन राशि के छात्र जाँब प्राप्ति में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मकर व कुंभ राशि के लोग व्यवसाय को नई दिशा देंगे। आइये अब जानते हैं इस तुला संक्रन्ति का विस्तृत राशिफल...
सूर्य के राशि परिवर्तन का राशियों पर प्रभाव
Surya Gochar In Tula Rashi 2022
1. मेष- जीवन है तो संघर्ष है। कॅरियर में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। आप कभी कभी निराश होकर अपना आत्मबल कम कर लेते हैं। जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। अब प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी।लाल रंग शुभ है। मंगलवार व रविवार को गुड़ दान करें। धन आगमन के संकेत हैं।प्रतिदिन श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें।
2. वृष- आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे। जाँब में आपकी स्थिति अब बहुत ही बेहतर होगी। आप कई दिनों से स्वास्थ्य को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई बड़ा कार्य करेंगे। व्यवसाय को और विस्तार मिलेगा।प्रतिदिन अरण्यकाण्ड का पाठ करें। रविवार को गेहूं का दान करें। सफेद रंग शुभ है।
3. मिथुन- जाँब के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें। यह सूर्य का तुला में गोचर राजनीतिज्ञों के लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। हरा रंग शुभ है। रविवार की अन्न दान करते रहें। गाय को प्रत्येक रविवार गुड़ व रोटी खिलाएं। व्यवसाय में प्रगति से खुश रहेंगे।
4. कर्क- यह सूर्य गोचर छात्रों के लिए सफलता का है। यह समय धन की प्राप्ति का समय है। जमीन क्रय कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ आपकी मदद करेंगे। सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करे व गुड़ का दान करें।
5. सिंह- व्यवसाय में सफलता का समय है। छात्र सफल रहेंगे। जाँब में नवीन उत्तरदायित्व की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। लाल व पीला रंग शुभ है। यह गोचर कई रुके कार्यों को पूर्ण कराएगा। भगवान सूर्य की उपासना करते रहें। प्रतिदिन श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।
6. कन्या- सूर्य की तुला में उपस्थिति बहुत ही शुभ है। आप कई रुके कार्य पूर्ण कर लेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम व आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। गाय को प्रतिदिन पालक व गुड़ खिलाएं। यह परिवर्तन राजनीतिज्ञों के लिए बहुत ही श्रेयष्कर है। सूर्योपासना करते रहें।
7. तुला- सूर्य इसी राशि में 17 अक्टूबर से एक माह रहेंगे। यह समय सफलता की प्राप्ति का है। सूर्य आपकी रुकी योजनाओं को शुरू करेंगे। धार्मिक कार्य होंगे। नारंगी रंग शुभ है। प्रतिदिन गाय को भोजन देने से पुण्य की प्राप्ति होगी। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।
8. वृश्चिक- व्यवसाय सम्बन्धित कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। धन का आगमन होगा। जाँब में नवीन उत्तरदायित्व के मार्ग बनेंगे। स्वास्थ्य सुख में भी सफलता है। सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक रविवार को हनुमानबाहुक का पाठ करें। वाणी के प्रति सचेत रहें।
9. धनु- सूर्य का यह राशि परिवर्तन शुभ है। व्यवसाय में किसी नए कार्य की आधारशिला रखेंगे। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। दान पुण्य करते रहें। स्वास्थ्य सुख में सफलता मिलेगी। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम के साथ आदित्यहृदयस्तोत्र का भी पाठ करें।
10. मकर- जाँब सम्बन्धित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। बहुत दिनों बाद मानसिक ऊहापोह से बाहर निकलेंगे व्यवसाय में अब सफलता दिख रहा है। सूर्य उदर रोग के प्रति भी एलर्ट कर रहा है। व्यवसाय को लेकर आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। लाल रंग शुभ है।
11. कुम्भ-छात्रों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में आपकी ठप पड़ी योजनाएं प्रारम्भ होंगी। सन्तान के विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। नीला व सफेद रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लेने से सूर्य अनुकूल होते हैं। प्रत्येक रविवार को प्रातःकाल गायत्री मंत्र का जप करें।
12. मीन- राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। सूर्य व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष देगा। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की प्राप्ति करेंगे। नारंगी व पीला रंग शुभ है। किसी नए व्यवसाय के आरम्भ के लिये यह समय बेहतर है।भगवान सूर्य की उपासना करते रहें। प्रतिदिन श्री अदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें।
