Ravivar Upay: रविवार के दिन कैसे करें सूर्यदेव की आराधना, यहां जानिए जल अर्पित करने के नियम व विधि

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 7, 2023, 11:00 AM IST

Surya Dev Pooja on Sunday: (रविवार के दिन कैसे करें सूर्यदेव की उपासना) दरअसल, रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है। इस दिन सूर्य देव की विधि विधान से पूजा-अर्चना करने से जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है। इसी के साथ जानिए सूर्य की उपासना करने के नियम और विधि इन हिंदी।

Surya Dev Pooja on Sunday: (रविवार के कैसे करें सूर्यदेव की उपासना) रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है। इसलिए यह दिन सूर्य की उपासना के लिए सर्वश्रेष्ठ और पुण्यकारक माना जाता है। अगर आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर हैं तो रविवार के दिन आप सूर्य को प्रसन्न कर सकते हैं। यूं तो सूर्यदेव को रोज ही जल देना चाहिए। लेकिन रविवार का दिन सूर्यदेव की पूजा अर्चना के लिए खास माना जाता है। रविवार के दिन भगवान सूर्य की विधि अनुसार पूजा करने और जल समर्पित करने से भगवान सूर्य की कृपा बरसती है। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। यहां तक कि शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है। आगे जानिए रविवार के दिन सूर्य उपासना करने और उन्हें अर्घ्य देने के तरीके हिंदी में...

Sunday Remedies

Ravivar Surya Pujan: सूर्यदेव को अर्घ्य देने की विधि व नियम

कैसे करें सूर्य देव की आराधना, Ravivar Surya Dev Pujan Vidhi

रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा के लिए सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर लें। इसके बाद उगते हुए सूर्य का दर्शन कर उन्हें प्रणाम करें। इसके पश्चात् ॐ घृणि सूर्याय नम: का उच्चारण करते हुए लाल रोली और लाल फूल मिलाकर उन्हें जल अर्पित करें। सूर्य देव को जल देने के बाद उनकी आरती उतारें। अंत में 7 बार प्रदक्षिणा करें और हाथ उन्हें प्रणाम कर लें।

End of Feed