Sun Transit In Capricorn: 14 जनवरी से सूर्य देव चमकाएंगे इन राशियों की किस्मत, देंगे ढेरों लाभ

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jan 12, 2023, 10:41 AM IST

Surya Rashi Parivartan 2023: सूर्य देव जब भी मकर राशि में प्रवेश करते हैं तब मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का त्योहार मनाया जाता है। सूर्य देव 14 जनवरी की रात में मकर राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए इस गोचर का किन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।

वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है। कहते हैं जिस व्यक्ति पर सूर्य देव की कृपा होती है उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। सूर्य का हर महीने राशि गोचर होता है। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो उस दिन संक्रांति मनाई जाती है। ऐसे ही जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तो उस दिन मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2023) का त्योहार मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस संक्रांति का सबसे ज्यादा महत्व माना जाता है। सूर्य देव 14 जनवरी की रात 8 बजकर 22 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे और 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। जानिए सूर्य के इस राशि गोचर का किन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।

sun transit 2023

Sun Transit In Capricorn 2023: सूर्य का राशि परिवर्तन 6 राशियों के लिए रहेगा शुभ

मेष राशि: इस राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर शुभ साबित होगा। 14 जनवरी से आपकी किस्मत बदल जाएगी। आर्थिक स्थिति में शानदार बदलाव देखने को मिलेंगे। आप कार्यक्षेत्र में अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे।

End of Feed