कुंडली में गुरु ग्रह करें मजबूत, संतान और धन प्राप्ति के लिए करें भारत के इन मंदिरों के दर्शन, पूरी होगी मनोकामना

Brihaspati temple in India: बृहस्पति सभी ग्रहों का गुरु है। अगर कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत है तो अन्य ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव खत्म हो जाता है। साथ ही संतान से लेकर धन प्राप्ति तक की इच्छा पूरी होती है। भारत में ऐसे कुछ खास मंदिर हैं, जहां दर्शन करने मात्र से आपकी कुंडली में गुरू मजबूत हो जाते हैं।

Brihaspati temple in India: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 9 ग्रहों में से बृहस्पति ग्रह को देवताओं का गुरु बताया गया है। यानी गुरु ग्रह ज्ञान, सोच, संवाद, वाणी, धन, स्वास्थ्य और मान-प्रतिष्ठा के कारक हैं। शास्त्रों के अनुसार देवताओं ने भी भगवान बृहस्पति देव (गुरु) से ही ज्ञान प्राप्त किया था। सबसे जरूरी बात यह है कि गुरु को ज्योतिष के अनुसार शिक्षा का कारक कहा जाता है। कुंडली में मजबूत बृहस्पति धन और बुद्धि देते हैं। यह व्यक्ति को उच्च ज्ञान, शिक्षा, बुद्धि, और भाग्य का उदय करने वाले हैं। यह जीवन के क्षेत्रों में विस्तार का कारण बनते हैं।

Brihaspati temple in India

गुरु का शनि या केतु से संबंध-

कुंडली में शुभ मंगल जहां आपको सुंदर जीवन साथी प्रदान करता है, वहीं शुभ बृहस्पति की उपस्थिति जातक की शादी को बनाए रखने में मदद करती है। बृहस्पत वैस तो सभी ग्रहों में सबसे अधिक लाभकारी माना गया है। लेकिन, कभी-कभी, यह नीच या क्रूर ग्रहों के प्रभाव के कारण प्रतिकूल प्रभाव भी डालता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार गुरु ग्रह को धनु और मीन राशि का स्वामी कहा जाता है। वहीं मकर इसकी नीच राशि है। ऐसे में किसी भी जातक की कुंडली में गुरु का शनि या केतु के साथ संबंध बेहद बुरा माना जाता है।

End of Feed