Somvati Amavasya Vrat Katha 2026 : इस कथा के बिना अधूरा है सोमवती अमावस्या का व्रत, यहां पढ़ें सोना धोबिन वाली कहानी

Somvati Amavasya Vrat Katha 2026 : आज सोमवती अमावस्या है। मान्यता है कि बिना कथा के यह व्रत अधूरा माना जाता है। आइए जानते हैं सोमवती अमावस्या की कथा क्या है।

Somvati Amavasya Vrat Katha 2026 : आज 15 जून 2026 को ज्येष्ठ अधिकमास की अमावस्या तिथि है। सोमवार के दिन अमावस्या पड़ने के कारण इसे सोमवती अमावस्या कहा जा रहा है। हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। इसके साथ ही भगवान शिव का पूजन और पीपल वृक्ष की पूजा, परिक्रमा और दान-पुण्य करने की परंपरा है। माना जाता है कि यह व्रत बिना कथा को पढ़े या सुने पूर्ण नहीं माना जाता है। आइए जानते हैं सोमवती की अमावस्या की कथा क्या है।

Somvati Amavasya Vrat Katha 2026  सोमवती अमावस्या व्रत कथा

सोमवती अमावस्या व्रत कथा

सोमवती अमावस्या व्रत कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, एक गांव में एक गरीब ब्राह्मण अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहता था। उनकी बेटी धीरे-धीरे बड़ी होने लगी। समय के साथ उसमें सभी अच्छे गुणों का विकास हुआ। वह सुंदर, संस्कारी और व्यवहार कुशल थी, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसका विवाह नहीं हो पा रहा था।

End of Feed